लाइव न्यूज़ :

Mohun Began vs Punjab FC ISL 2023-24: मोहन बागान के सामने पंजाब एफसी, आज है मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव मैच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2023 11:48 IST

Mohun Began vs Punjab FC ISL 2023-24: मोहन बागान और पंजाब एफसी के बीच मैच 23 सितंबर को कोलकाता के साल्ट लेक में विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देडूरंड कप विजेता टीम घरेलू मैदान पर करिश्मा करने को आतुर है। आईएसएल 2023-24 मैच 23 सितंबर, शनिवार को होगा। कोलकाता के साल्ट लेक में विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

Mohun Began vs Punjab FC ISL 2023-24: मौजूदा चैंपियन मोहन बागान सुपर जाइंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सीज़न में पंजाब एफसी के खिलाफ घरेलू मैच के साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। डूरंड कप विजेता टीम घरेलू मैदान पर करिश्मा करने को आतुर है। 

मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 मैच 23 सितंबर, शनिवार को होगा।  कोलकाता के साल्ट लेक में विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा। शनिवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। 

मोहन बागान को आईएसएल में जीत की लय जारी रखने की उम्मीद होगी ताकि अभियान को सकारात्मक तरीके से शुरू किया जा सके। मोहन बागान और पंजाब एफसी के बीच मैच 23 सितंबर को कोलकाता के साल्ट लेक में विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगी।

डूरंड कप के बाद मोहन बागान ने एएफसी कप के शुरुआती ग्रुप-लीग मैच में भाग लिया था। इस मैच में मोहन बागान ने अपनी साथी आईएसएल टीम ओडिशा एफसी को 4-0 से हराकर आसान जीत हासिल की। दूसरी तरफ पंजाब एफसी इस सीजन में आईएसएल में पदार्पण कर रही है।  उन्होंने पिछले सीज़न में आई लीग का खिताब हासिल किया था। पंजाब को इससे पहले डूरंड कप के पहले मैच में मोहन बागान का सामना करना पड़ा था और उसे 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

मोहन बागान सुपर जायंट और पंजाब एफसी के बीच शनिवार के आईएसएल 2023-24 मैच के बारे में यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं

1- मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 मैच 23 सितंबर, शनिवार को होगा।

2- मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 का मैच कोलकाता के युबा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा।

3- मोहन बागान सुपर जाइंट और पंजाब एफसी के बीच आईएसएल 2023-24 मैच शनिवार को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

4- मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी मैच भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

5- मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी मैच भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम पंजाब एफसी संभावित शुरुआती XI

मोहन बागान सुपर जाइंट की अनुमानित शुरुआती लाइन-अप:

कैथ (जीके), अली-आई, बोस, हैमिल, राय, अब्दुल स्माद, बाउमोस, थापा, कुरुनियन, पेट्राटोस, सिंह

पंजाब एफसी की संभावित शुरुआती लाइन-अप: 

के.केमजोंग (जीके), सुरेश मैतेई, लुंगडिम, शेरीफ-थैंकगलाकथ, चट्ज़िसाईस, वनलालरेमडिका, सिंह, ऑगस्टीन, मेजसेन, मेरा, प्रशांत

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगकोलकातापश्चिम बंगालपंजाबमोहन बागान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!