लाइव न्यूज़ :

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की निगाहें राउंडग्लास पंजाब के खिलाफ पूरे अंक हासिल करने पर

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:37 IST

Open in App

कल्याणी, 23 जनवरी मोहम्मडन एससी की टीम रविवार को यहां हीरो आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने चौथे मैच में राउंडग्लास पंजाब के खिलाफ सत्र की दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

पिछले मैच में मोहम्मडन एससी ने हाफ टाइम में 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टीआरएयू एफसी से 2-2 से ड्रा खेला था।

कोच जोस हेविया ने कहा, ‘‘आई लीग में सभी टीमें मजबूत हैं और राउंडग्लास पंजाब एफसी में फ्रंट में शानदार खिलाड़ी हैं। हमें उनके फारवर्ड से सतर्क रहना होगा। ’’

पंजाब एफसी पिछले मैच में शीर्ष पर चल रही चर्चिल ब्रदर्स के हाथों 0-1 से मिली हार तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी।

उसके मुख्य कोच कर्टिस फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हम तालिका में बेहतर स्थान पर पहुंचना चाहते हैं और हममें ऐसा करने की काबिलियत भी है। आई लीग काफी प्रतिस्पर्धी लीग है जिसमें कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है इसलिये तालिका में शीर्ष छह में रहना अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!