India vs Spain: हॉकी विश्वकप में आज स्पेन से भारत का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

By रुस्तम राणा | Published: January 13, 2023 02:54 PM2023-01-13T14:54:16+5:302023-01-13T14:54:16+5:30

पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में भारत बनाम स्पेन का मुकाबला शुक्रवार को राउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 

Men's Hockey World Cup 2023 India vs Spain Hockey Live Streaming know all details | India vs Spain: हॉकी विश्वकप में आज स्पेन से भारत का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

India vs Spain: हॉकी विश्वकप में आज स्पेन से भारत का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Highlightsपुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में भारत बनाम स्पेन का मुकाबला आज राउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में होगायह मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 7 बजे से खेला जाएगाभारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं

नई दिल्ली: पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 (Men's Hockey World Cup 2023) भारत में आयोजित हो रहा है। भारतीय हॉकी टीम के लिए यह विश्व खिताब को जीतने का एक शानदार अवसर है। भारत ने केवल एक ही बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में इस बार उसकी कोशिश 48 साल के सूखे को समाप्‍त करने की होगी। साल 2018 में हुए आखिरी विश्‍व कप में भारतीय टीम का सफर क्‍वार्टर फाइनल में समाप्‍त हो गया था और वो छठे स्‍थान पर रही थी। भारत का शुक्रवार को स्पेन के साथ मुकाबला होगा। यह जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी सारी जानकारी -

कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा मैच?

पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में भारत बनाम स्पेन का मुकाबला शुक्रवार को राउरकेला के बिर्सा मुंडा हॉकी स्‍टेडियम में भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। 

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत बनाम स्‍पेन 2023 हॉकी विश्‍व कप मैच का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग आप वॉच टू हॉकी ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इस मैच से संबंधित कवरेज आप जागरण की बेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

भारत ने 1975 में जीता था हॉकी का विश्व खिताब

इतिहास गवाह है कि भारत ने हॉकी में अपना परचम फहराया है। लेकिन यह परचम भारतीय टीम ने ओलंपिक में फहराया है। टीम ने 8 बार के ओलंपिक पदक अपने नाम किया है। लेकिन विश्वकप में भारत का एकमात्र खिताब 1975 में आया था जब उसने मलेशिया के कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। पाकिस्तान ने पुरुषों का विश्व कप सबसे ज्यादा चार बार जीता है। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन खिताब के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान इस बार क्वालीफाई करने में नाकाम रही।

Web Title: Men's Hockey World Cup 2023 India vs Spain Hockey Live Streaming know all details

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे