लाइव न्यूज़ :

बाकी सत्र में टोटेनहैम के मैनेजर होंगे मेसन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:49 IST

Open in App

लंदन, 20 अप्रैल (एपी) रेयान मेसन रविवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ इंग्लिश लीग कप फुटबॉल फाइनल में टोटेनहैम का मार्गदर्शन करेंगे और क्लब के इतिहास के सबसे युवा मैनेजर बनेंगे। जोस मोरिन्हो को बर्खास्त किए जाने के बाद उन्हें सत्र के अंत तक मैनेजर बनाया गया है।

वर्ष 2017 में प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान सिरों की टक्कर में खोपड़ी में फ्रेक्चर होने और फिर इससे पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के बाद मेडिकल सलाह पर 29 साल के मेसन ने 2018 में खिलाड़ी के रूप में अपने करियर को अलविद कह दिया था।

मेसन इसके बाद से टोटेनहैम की अकादमी के खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे थे लेकिन सोमवार को मोरिन्हो की बर्खास्तगी के बाद मंगलवार को बाकी बचे सत्र के लिए उन्हें यह शीर्ष पद सौंपा गया।

मेसन मैनेजर के रूप में पहली बार बुधवार को प्रीमियर लीग में साउथम्पटन के खिलाफ उतरेंगे जबकि रविवार को वेम्बले स्टेडियम में उनके मार्गदर्शन में टीम सिटी से कप फाइनल में भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!