लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम ओलपिंक से बाहर, 3-2 से हारीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2021 16:08 IST

Tokyo Olympics:डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमैरीकॉम दो बार इस कोलंबियाई मुक्केबाज से भिड़ी हैं और दोनों में जीती हैं।2019 विश्व चैम्पियनशिप का क्वार्टरफाइनल भी शामिल है। सिर्फ ओलंपिक स्वर्ण पदक रह गया है। यही मुझे आगे बढ़ने के लिये प्रेरित कर रहा है।

Tokyo Olympics: छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने ओलपिंक से बाहर हो गईं। मैरीकॉम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में विफल रहीं। कोलंबियाई खिलाड़ी से 2-3 से हार गईं। मैरीकॉम 51 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 2 -3 से हारकर तोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गयी।

डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वर्ष 2012 ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की कांस्य पदक विजेता को 4-1 से शिकस्त दी थी।

मुकाबला शुरू से काफी रोमांचक रहा जिसमें मैरीकॉम ने कुछ शानदार तकनीक दिखायी और गार्सिया की कड़ी चुनौती को पस्त किया। मैरीकॉम ने जीत के बाद ‘मिक्स्ड जोन’ में कहा, ‘‘महामारी के कारण पिछले दो वर्ष काफी दर्दनाक रहे हैं जब सबकुछ बंद था। हम सभी एक ही तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं और प्रत्येक खिलाड़ी को घर पर ट्रेनिंग करने पड़ी लेकिन हम मुक्केबाजों को ट्रेनिंग जोड़ीदार की जरूरत होती है। ’’

उन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच खेलों की तैयारियों की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैं उपकरणों के साथ छोटा सा जिम बना सकी लेकिन अभ्यास जोड़ीदार की कमी थी जो ‘आई कांटेक्ट’ और सब चीज के लिये काफी अहम होता है। ’’ पहले राउंड में मैरीकॉम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को परखने का समय लिया लेकिन इसके बाद अनुभवी मुक्केबाज ने तीसरे राउंड के तीन मिनट में आक्रामकता दिखायी। गार्सिया ने हालांकि दूसरे राउंड में कुछ दमदार मुक्कों से अंक जुटाये।

मैरीकॉम ने अपने दमदार ‘राइट हुक’ से पूरे मुकाबले के दौरान दबदबा बनाये रखा। उन्होंने गार्सिया को खुद की ओर बढ़ने के लिये उकसाया भी ताकि उन्हें सटीक मुक्के जड़ने के लिये जगह मिल जाये। डोमेनिका गणराज्य की मुक्केबाज ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन वह मुक्के सही तरीके से नहीं जड़ पायीं। चार बच्चों की मां मैरीकॉम अब अगले दौर के मुकाबले में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्रिट वालेंसिया से भिड़ेंगी जो 2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं।

मैरीकॉम दो बार इस कोलंबियाई मुक्केबाज से भिड़ी हैं और दोनों में जीती थीं, जिसमें 2019 विश्व चैम्पियनशिप का क्वार्टरफाइनल भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास अब सारे पदक हैं। ओलंपिक पदक (कांस्य) 2012 में जीता, राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, छह बार का स्वर्ण विश्व चैम्पियशिप में। इन्हें गिनना आसान है लेकिन मुश्किल चीज लगातार जीतते रहना है, यह आसान नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ ओलंपिक स्वर्ण पदक रह गया है। यही मुझे आगे बढ़ने के लिये प्रेरित कर रहा है। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही हूं, अगर मैं कर पायी तो यह शानदार होगा। लेकिन अगर नहीं हो पाया तो भी मैं अपने सभी पदकों से खुश हूं। ’’ 

टॅग्स :मुक्केबाजीमैरी कॉमटोक्यो ओलंपिक 2020जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!