लाइव न्यूज़ :

मार्सेली ने यूरोपा लीग में जगह बनाने का दावा मजबूत किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 10:13 IST

Open in App

पेरिस, 24 अप्रैल (एपी) दिमित्री पायेट के दो गोल की मदद से मार्सेली ने नये कोच जार्ज सम्पोली की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में रीम्स को 3-1 से हराया।

मार्सेली की यह पिछले सात मैचों में पांचवीं जीत है जिससे वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। वह लेन्स से दो अंक आगे हो गया है। पांचवें स्थान पर पहुंचने से मार्सेली ने यूरोपा लीग के लिये क्वालीफाई करने का दावा भी मजबूत कर दिया है।

रीम्स के फारवर्ड नथानेल मबाकु ने 38वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी लेकिन पायेट ने 41वें मिनट में अर्कादिज मिलिक के पास पर बराबरी का गोल कर दिया।

मिलिक ने मध्यांतर से ठीक पहले मार्सेली को बढ़त दिला दी। पायेट ने 76वें मिनट में मैच में अपना दूसरा और सत्र का सातवां गोल करके मार्सेली की जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!