लाइव न्यूज़ :

शूटिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, मनु भाकर का बिना मेडल के साथ टोक्यो ओलंपिक का सफर खत्म

By भाषा | Updated: July 30, 2021 08:48 IST

टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारता का निराशाजनक प्रदर्शन आज भी जारी रहा। मनु भाकर और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में नहीं पहुंच सकीं मनु भाकर और राही सरनोबतमनु कल छठे स्थान पर थी लेकिन रैपिड दौर के बाद वह 15वें स्थान पर रहींभारत के निशानेबाजी दल में से अभी तक सिर्फ सौरभ चौधरी ही 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल्स में जगह बना सके थे

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा जब मनु भाकर और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में प्रवेश से चूक गई।

प्रिसीजन दौर के बाद 292 स्कोर करके मनु कल छठे स्थान पर थी लेकिन रैपिड दौर के बाद वह शुक्रवार को कुल 582 स्कोर करके 15वें स्थान पर रही । रैपिड दौर में उनका स्कोर 290 रहा ।

वहीं ओलंपिक से ठीक पहले क्रोएशिया में विश्व कप में इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली राही ने प्रिसीजन में 287 और रैपिड में 286 स्कोर किया जिसके बाद वह कुल 573 के स्कोर के साथ 32वें स्थान पर रहीं ।

बुल्गारिया की अंतोआनेता कोस्तादिनोवा ने 590 स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया । चीन की जियारूइशुआन 587 के स्कोर के साथ दूसरे और रूसी ओलंपिक समिति की वितालिना बी 586 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं ।

शीर्ष आठ निशानेबाजों ने फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया और आठवें स्थान पर रही कोरिया की किम मिनजुंग का स्कोर मनु से दो अधिक था ।

भारत के 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल में से अभी तक सिर्फ सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल) फाइनल्स में जगह बना सके लेकिन क्वालीफिकेशन में शीर्ष रहने के बाद फाइनल में सातवें स्थान पर रहे ।

अब सिर्फ 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा बची है जिसमें महिला वर्ग में अंजुम मुद्गिल और तेजस्विनी सावंत जबकि पुरूष वर्ग में संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मनु भाकरसौरभ चौधरीनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!