लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना में भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे मनप्रीत

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च मनप्रीत सिंह ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अगले महीने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।

मनप्रीत निजी कारणों से हाल में यूरोप दौरे पर नहीं गये थे।

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और वरुण कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। वे चोटिल होने के कारण पिछले दौरे पर नहीं जा पाये थे।

हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय टीम घोषित की है जो ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को अर्जेंटीना का सामना करेगी।

भारत इसके अलावा जुलाई में होने वाले तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में अर्जेंटीना के खिलाफ छह और सात अप्रैल तथा 13 और 14 अप्रैल को अभ्यास मैच भी खेलेगा।

टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय भी शामिल हैं।

जसकरण सिंह, सुमित और शैलानंद लाकड़ा को भी टीम में रखा गया है। अनुभवी आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह को विश्राम दिया गया है।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने बयान में कहा, ‘‘हम 22 खिलाड़ियों की टीम लेकर जा रहे हैं। यह तोक्यो ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका देने के बीच संतुलन बनाने का प्रयास है। ’’

टीम बुधवार को ब्यूनस आयर्स के लिये रवाना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!