लाइव न्यूज़ :

मनिका ने रॉय के कथित फिक्सिंग प्रस्ताव की जानकारी टीटीएफआई को नहीं देने का दावा खारिज किया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:53 IST

Open in App

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने रविवार को भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीएफआई) के उस दावे को खारिज कर दिया  जिसमें राष्ट्रीय महासंघ ने कहा था कि इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मार्च में कथित मैच फिक्सिंग की जानकारी नहीं दी थी।मनिका ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय कोच रॉय ने मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उनसे एक मैच हारने के लिए कहा था।भारतीय टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण बनर्जी ने रॉय के खिलाफ मनिका के आरोपों के समय पर सवाल उठाया है।  टीटीएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए मनिका ने इस बात का पुरजोर खंडन किया कि रॉय की मदद लेने से इनकार करके उन्होंने खेल की साख को नुकसान पहुंचाया है । मनिका ने आरोप लगाया कि  रॉय ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान एक मैच गंवाने के लिये कहा था और इसी वजह से तोक्यो ओलंपिक में एकल स्पर्धा में उन्होंने रॉय की मदद लेने से इनकार कर दिया था । मनिका ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि टीटीएफआई के नोटिस और पत्र के लिखित उत्तर में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मैंने इस मामले के बारे में उन्हें बहुत पहले (मार्च में) सूचना दी थी।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि अब मेरे द्वारा पांच महीने तक इसकी जानकारी नहीं देने का  झूठा दावा क्यों किया जा रहा है। नोटिस का मेरा जवाब स्पष्ट रूप से मेरी त्वरित सूचना साझा करने की पुष्टि करता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ अपनी तरफ से, मैंने उसे नहीं मानने का फैसला नहीं किया और तुरंत इस मामले की सूचना टीटीएफआई के एक अधिकारी को दी। मैंने राष्ट्रीय कोच के अनैतिक आदेश का पालन नहीं करने का फैसला किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘ मुझ पर मैच के दौरान ‘कोच की खाली कुर्सी देखकर देश का अपमान करने’ का झूठा आरोप लगाया गया है।’’उनके इस महीने के अंत में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप से पहले सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने की भी संभावना नहीं है। टीटीएफआई ने साफ कर दिया है कि शिविर में गैरमौजूदगी वाले किसी भी खिलाड़ी के नाम पर राष्ट्रीय चयन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्टीमेट टेबल टेनिस लीग अहमदाबाद में, छठे सत्र का आयोजन 29 मई से, आठ टीमें हिस्सा लेंगी

भारतSharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में 6 स्वर्ण पदक और एशियाई में 2 कांस्य?, चेन्नई में डेब्यू और अंतिम पारी चेन्नई में?

भारतWTT Youth Contender: 06 स्वर्ण सहित 27 पदक पर कब्जा?, टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें विजेता लिस्ट

अन्य खेलParis Olympics 2024: मनिका बत्रा की अगुआई में भारत ने रोमानिया को 3-2 से हराया, महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

अन्य खेलParis Olympics 2024: 6 खिलाड़ी खेलेंगे और 9 सहयोगी स्टॉफ होंगे साथ, टेबल टेनिस टीम ने किया कमाल, प्लेयर कम और निजी कोच ज्यादा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!