लाइव न्यूज़ :

मनिका बत्रा एशियाई टेटे चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम से बाहर

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को 28 सितंबर से दोहा में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया क्योंकि उन्होंने सोनीपत में अनिवार्य राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लिया था।

दुनिया की 56वें नंबर की खिलाड़ी की अनुपस्थिति में 97वीं रैंकिंग की सुतिर्था मुखर्जी महिला टीम की अगुआई करेंगी। टीम में दो अन्य सदस्य अयहिका मुखर्जी (131वीं रैंकिंग) और अर्चना कामत (132वीं रैंकिंग) हैं।

अनुभवी शरत कमल (33वीं रैंकिंग) पुरूष चुनौती की अगुआई करेंगे जिसमें जी साथियान (38वीं रैंकिंग), हरमीत देसाई (72वीं रैंकिंग), मानव ठक्कर (134वीं रैंकिंग) और सानिल शेट्टी (247वीं रैंकिंग) शामिल हैं।

चीन की मजबूत टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही है जिससे पुरूष टीम स्पर्धा में पदक की उम्मीद है। एकल और युगल प्रतियोगिता भी इसमें आयोजित की जायेगी।

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने स्पष्ट किया था कि जो खिलाड़ी शिविर का हिस्सा नहीं बनेगा, उसके नाम पर चयन के लिये विचार नहीं किया जायेगा। टीम का चयन बुधवार को किया गया और इसे टीटीएफआई की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया।

तोक्यो ओलंपिक के बाद महासंघ ने शिविर में उपस्थिति अनिवार्य कर दी थी।

मनिका ने महासंघ को सूचित किया था कि वह पुणे में अपने निजी कोच के साथ ट्रेनिंग जारी रखना चाहेंगी।

खेल रत्न पुरस्कार हासिल कर चुकी मनिका ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाये थे कि उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उनसे अपने मैच को गंवाने को कहा था। टीटीएफआई ने आरोपों की जांच के लिये जांच पैनल गठित किया है।

साथियान, हरमीत देसाई और सुतिर्था विभिन्न कारणों से राष्ट्रीय शिविर से देर से जुड़े थे। साथियान पोलैंड में खेल रहे थे, हरमीत जर्मनी में थे जबकि सुतिर्था को बुखार था।

टीमें इस प्रकार हैं :

पुरूष टीम : मानव ठक्कर, शरत कमल, जी साथियान, हरमीत देसाई, सानिल शेट्टी

पुरूष युगल : शरत कमल और जी साथियान, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई

महिला टीम : सुतिर्था मुखर्जी, श्रीजा अकुला, अहयिका मुखर्जी और अर्चना कामत

महिला युगल : अर्चना कामत और श्रीजा अकुला, सुतिर्था मुखर्जी और अहयिका मुखर्जी

मिश्रित युगल : मानव ठक्कर और अर्चना कामत, हरमीत देसाई और श्रीजा अकुला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!