लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने साउथम्पटन को 9-0 से हराकर रिकार्ड की बराबरी की

By भाषा | Updated: February 3, 2021 10:00 IST

Open in App

मैनचेस्टर, तीन फरवरी (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड ने नौ खिलाड़ियों के साथ खेल रहे साउथम्पटन को 9-0 से करारी शिकस्त देकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के रिकार्ड की बराबरी की।

इससे 15 महीने पहले ही साउथम्पटन को लीस्टर सिटी के हाथों इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

साउथम्पटन के 19 वर्षीय मिडफील्डर अलेक्सांद्र जांकेविच को 82वें सेकेंड में ही बाहर कर दिया गया था और जब उसकी टीम छह गोल से पिछड़ रही थी तब 86वें मिनट में जॉन बेडनारेक को भी लाल कार्ड दिखाया गया।

यूनाईटेड ने इसके बाद तीन गोल और किये और प्रीमियर लीग में अपनी सबसे बड़ी जीत की बराबरी की। उसने 1995 में इप्सविच को इसी अंतर से हराया था।

पहले हाफ में आरोन वान बिसाका, मार्कस रशफोर्ड और एडिसन कवानी ने गोल किये जबकि बेडनारेक ने आत्मघाती गोल किया। इससे मध्यांतर तक यूनाईटेड 4-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में कवानी की जगह एंथनी मार्शल को उतारा गया जिन्होंने दो गोल दागे। उनके अलावा इस हाफ में स्कॉट मैकटोमनी, ब्रूनो फर्नाडिस और डेनियल जेम्स ने भी गोल किये।

ईपीएल के अन्य मैचों में वॉल्व्स ने आर्सनल को, क्रिस्टल पैलेस ने न्यूकॉस्टल को और शैफील्ड यूनाईटेड ने वेस्ट ब्रोम को हराया। इन तीनों टीमों ने 2-1 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!