लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने स्थिति मजबूत की, मैनचेस्टर यूनाईटेड पिछड़ा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 13:21 IST

Open in App

लंदन, 31 जनवरी (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने शैफील्ड यूनाईड पर 1-0 की जीत से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली जबकि मैनचेस्टर यूनाईटेड की टीम आर्सनल से गोलरहित ड्रा खेलने के कारण खिताब की दौड़ में पिछड़ गयी है।

मैनचेस्टर सिटी को अंतिम स्थान पर चल रहे शैफील्ड के खिलाफ जीत के लिये संघर्ष करना पड़ा लेकिन वह गैब्रियल जीसस के गोल से नौवें मिनट में मिली बढ़त को आखिर तक कायम रखकर तीन अंक हासिल करने में सफल रहा।

इस जीत से मैनचेस्टर सिटी के 20 मैचों में 44 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज यूनाईटेड से तीन अंक आगे हो गया जिसके 21 मैचों में 41 अंक हैं।

यूनाईटेड के पास आर्सनल के खिलाफ गोल करने के कई अवसर थे लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया और आखिर में उसे अंक बांटने पड़े।

लीग के अन्य मैचों में एस्टन विल्ला ने साउथम्पटन को 1-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से रोस बार्कले ने 41वें मिनट में गोल किया। एक अन्य मैच में क्रिस्टल पैलेस ने एबरेची इजी के गोल से वॉल्व्स को 1-0 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!