लाइव न्यूज़ :

राहुल को बल्लेबाजी की धुरी बनाने से कोहली पर से दबाव कम होगा : ब्रेट ली

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:48 IST

Open in App

सिडनी, 14 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारत को फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज के एल राहुल को टी20 विश्व कप में पारी का ‘स्तंभ’ बनाना चाहिये जिससे कप्तान विराट कोहली पर से दबाव कम होगा ।

ली का मानना है कि 2007 की चैम्पियन भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार होगी । भारत को 24 अक्टूबर को पहले मैच में पाकिस्तान से खेलना है ।

ली ने ‘फॉक्स स्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ इंग्लैंड की टीम अपने अनुभव के दम पर हमेशा बड़ा खतरा होती है लेकिन मेरी नजर में भारत खिताब का प्रबल दावेदार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इंडियन प्रीमियर लीग के कारण भारत के पास कई युवा खिलाड़ी हैं । इनमें तेज गेंदबाज भी है और भारत का शीर्षक्रम लाजवाब है ।’’

ली ने कहा कि विश्व कप में राहुल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि राहुल सबसे ज्यादा रन बनायेंगे । आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा । भारत को चाहिये कि राहुल को बल्लेबाजी की धुरी बनाये क्योंकि इससे कोहली पर से दबाव कम होगा । इससे कोहली अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकेंगे । शायद यह बतौर कप्तान कोहली का आखिरी टूर्नामेंट हो तो वह अच्छा प्रदर्शन जरूर करना चाहेगा ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव भारत के अगले स्टार साबित होंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव अगला सितारा होगा । ’’

ली ने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया ने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है और वह भारत के लिये चुनौती हो सकती है ।

भारत और आस्ट्रेलिया दुबई में 20 अक्टूबर को अभ्यास मैच खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!