लाइव न्यूज़ :

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी एक टीम के रूप में फोकस बनाये रखो, मनप्रीत की जूनियर टीम को सलाह

By भाषा | Updated: November 23, 2021 14:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 नवंबर तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने जूनियर कप्तान विवेक सागर प्रसाद को सलाह दी है कि एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट में विषम परिस्थितयों में भी एक टीम के तौर पर फोकस बनाये रखना ही सफलता की कुंजी होगा ।

गत चैम्पियन भारत को कलिंगा स्टेडियम पर गुरूवार को फ्रांस से पहला मैच खेलना है ।

मनप्रीत ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मैने विवेक से कई बार बात की है । मैने उसे कहा कि सबसे जरूरी बात एक टीम के रूप में बने रहना है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जीत और हार खेल का हिस्सा है लेकिन हारने पर ऊंगलियां उठने लगती है । मैने उससे कहा कि इससे बचना है और अपने खेल पर फोकस रखना है । एक टीम के रूप में ही खेलना है जिससे हर मैच जीतने में मदद मिलेगी ।’’

प्रसाद तोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा थे । भारतीय जूनियर टीम ने तैयारियों के लिये सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया ।

मनप्रीत ने कहा ,‘‘ उन्होंने हमें एक मैच में हरा दिया था । मुझे यकीन है कि वे फाइनल तक पहुंचेंगे । एक टीम के रूप में पूरे टूर्नामेंट में खेलते रहे तो ट्रॉफी भी जीत लेंगे ।’’

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम के एक अन्य सदस्य पी आर श्रीजेश का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को दर्शकों की कमी खलेगी क्योंकि यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण दर्शकों के बिना हो रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले कुछ महीने से बेंगलुरू में यह टीम शानदार खेल रही है । हमने भी उनके खिलाफ कुछ मैच खेले । लेकिन मुझे लगता है कि दर्शकों की कमी खलेगी । कलिंगा स्टेडियम की यह खूबी है कि वहां दर्शक जमकर हौसलाअफजाई करते हैं । वह शोर और तालियां , उसकी कमी खलेगी । इसके बावजूद मुझे यकीन है कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!