लाइव न्यूज़ :

Lionel Messi: पेरिस सेंट जर्मेन छोड़ इस क्लब से जुड़ेंगे मेस्सी, तोड़ेंगे रोनाल्डो रिकॉर्ड, जानिए डील राशि!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2023 14:38 IST

Lionel Messi: दिसंबर 2022 में रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने अल नासर के साथ £173 मिलियन ($210m) प्रति वर्ष के लिए ढाई साल का अनुबंध किया।

Open in App
ठळक मुद्देलियोनल मेस्सी आपसी सहमति से इस क्लब को छोड़ रहे हैं।पीएसजी ने क्लब की अनुमति लिए बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए मेस्सी को निलंबित कर दिया था।एल मेस्सी का सऊदी अरब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यपूर्व के इस देश के साथ व्यावसायिक अनुबंध है।

Lionel Messi: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी इस सत्र के आखिर में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ अपना दो साल का अनुबंध खत्म होने के साथ फ्रांस के इस क्लब को छोड़ सकते हैं। पीएसजी स्टार मेस्सी बड़े डील की तैयारी कर रहे हैं। 

द टेलीग्राफ ने बताया है कि सऊदी सरकार मेस्सी को उनके सऊदी अरब जाने के लिए प्रति वर्ष £320 मिलियन ($400m) की पेशकश करने की तैयारी कर रही है। यदि सौदा अमल में आता है, तो यह अल-नासर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सौदे से कहीं अधिक होगा।

पिछले साल दिसंबर में रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने अल नासर के साथ £173 मिलियन ($210m) प्रति वर्ष के लिए ढाई साल का अनुबंध किया। उन्होंने बताया मेस्सी आपसी सहमति से इस क्लब को छोड़ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मेस्सी के पिता और एजेंट जॉर्ज के नेतृत्व में बातचीत चल रही है। मेस्सी फ्रेंच क्लब छोड़ने के लिए तैयार हैं। पीएसजी ने क्लब की अनुमति लिए बिना सऊदी अरब की यात्रा करने के लिए मेस्सी को निलंबित कर दिया था, जिसके एक दिन बाद अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी के क्लब को छोड़ने की खबर सामने आई है।

मेस्सी का सऊदी अरब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यपूर्व के इस देश के साथ व्यावसायिक अनुबंध है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सत्र के अंत में मोटी रकम पर सऊदी अरब के किसी क्लब से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि वह वापस बार्सिलोना लौट सकते हैं जहां उन्होंने अपने करियर का अधिकतर समय बिताया।

उनके अमेरिका में मेजर लीग सॉकर में खेलने की भी चर्चा है। पीएसजी क्लब की अनुमति के बिना सऊदी अरब की यात्रा के बाद सात बार के बैलन डी'ओर विजेता को निलंबित करने के एक दिन बाद यह खबर आई है। मेस्सी सोमवार को अपने साथियों के साथ प्रशिक्षण लेने वाले थे, लेकिन इसके बजाय सऊदी अरब में थे। अपनी बांह पर एक बाज़ पकड़े हुए थे।

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!