लाइव न्यूज़ :

मेस्सी और रोनाल्डो को पछाड़कर लेवांडोवस्की बने फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

By भाषा | Updated: December 18, 2020 10:46 IST

Open in App

जिनेवा, 18 दिसंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दबदबे को तोड़ते हुए पोलैंड के राबर्ट लेवांडोवस्की इस साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए हैं ।

लेवांडोवस्की ने इस सत्र में 55 गोल करके बायर्न म्युनिख को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ट्राफियां जिताई ।

अंतिम सूची में लेवांडोवस्की के साथ मेस्सी और रोनाल्डो के नाम थे । राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों, कोचों, चयनित पत्रकारों और प्रशंसकों के मतदान के आधार पर विजेता का चयन हुआ ।

फीफा ने वर्चुअल समारोह का आयोजन ज्यूरिख में किया लेकिन इसके अध्यक्ष जियान्नी इनफांटिनो उन्हें व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार देने म्युनिख गए ।

इससे पहले 2018 में क्रोएशिया के लूका मोडरिच ने यह पुरस्कार जीता था और 2008 के बाद से मेस्सी या रोनाल्डो के अलावा इन्हीं दोनों को यह पुरस्कार मिला है ।

लूसी ब्रोंज सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई और फीफा पुरस्कारों में इंग्लैंड का यह पहला व्यक्तिगत पुरस्कार है ।लियोन के साथ चैम्पियंस लीग जीत चुकी लूसी अब मैनचेस्टर सिटी के लिये खेलती है ।

वर्ष 2008 के बाद से यह पुरस्कार जीतने वाले लेवांडोवस्की स्पेन के किसी क्लब से इतर पहले खिलाड़ी हैं । 2008 में रोनाल्डो ने मैनचेस्टर युनाइटेडके खिलाड़ी के रूप में पुरस्कार जीता था ।

बायर्न म्युनिख का कोई खिलाड़ी 1991 में इस पुरस्कार की स्थापना के बाद से इसे जीत नहीं सका है । फ्रेंक रिबेरी 2013 में और मैनुअल नूयेर 2014 में तीसरे स्थान पर रहे थे ।

जर्गेन क्लोप ने सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता जिनके मार्गदर्शन में लीवरपूल ने 30 साल में पहली बार प्रीमियर लीग जीता था । बायर्न के हैंसी फ्लिक दूसरे स्थान पर रहे। नीदरलैंड को 2019 विश्व कप फाइनल जिताने वाली सरीना विएगमैन को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का पुरस्कार मिला जो अगले साल इंग्लैंड की कोच बनेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!