लाइव न्यूज़ :

डेपे के दो गोल से फ्रेंच लीग में शीर्ष पर पहुंचा लियोन

By भाषा | Updated: February 7, 2021 11:32 IST

Open in App

पेरिस, सात फरवरी मेम्फिस डेपे के दो गोल की मदद से लियोन ने स्ट्रासबर्ग को 3-0 से हराकर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी लिली और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को पीछे छोड़कर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

डेपे ने लीग में अब तक 13 गोल किये हैं। उनके अधिक गोल केवल पीएसजी के स्ट्राइकर काइलिन मबापे (15) ने किये हैं। डेपे के साथी कार्ल तोको इकाम्बी के गोल की संख्या 11 पर पहुंच गयी है।

लियोन के लिये डेपे ने 20वें और 68वें मिनट में गोल दागे जबकि इकाम्बी ने 30वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया।

इस जीत से लियोन के 24 मैचों में 52 अंक हो गये हैं। वह लिली (23 मैचों में 51) से एक और पीएसजी (23 मैचों में 48 अंक) से चार अंक आगे हैं।

अन्य मैचों में पांचवें स्थान के रेनेस का छठे स्थान पर काबिज लेन्स के साथ मैच गोलरहित छूटा जबकि लोरिएंट ने रीम्स को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!