लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में हारे लक्ष्य और कश्यप

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:58 IST

Open in App

बाली, 23 नवंबर भारत के लक्ष्य सेन और पारुपल्ली कश्यप मंगलवार को यहां इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गये।

अल्मोड़ा के 21 वर्षीय सेन शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोटा से 53 मिनट तक चले मैच में 21-23, 15-21 से हार गये। पिछले सप्ताह भी उन्हें दो बार के विश्व चैंपियन मोमोटा से हार का सामना करना पड़ा था।

पुरुष एकल के एक अन्य मैच में पारुपल्ली कश्यप को सिंगापुर के लोह कोइन इयु से 11-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पायी। उन्हें कोरिया के चोइ सोल्ग्यू और किम वोहनो ने 22-20, 21-13 से हराया।

वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन ने मिश्रित युगल में लचर प्रदर्शन किया। उन्हें जर्मनी के योनेस राल्फी जेनसन और लिंडा एफलर से 12-21, 4-21 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!