लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी ने तीसरे दौर में 71 का कार्ड खेला, संयुक्त 60वें स्थान पर खिसके

By भाषा | Updated: August 22, 2021 12:37 IST

Open in App

अनिर्बान लाहिड़ी तीसरे दौर में अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाये और पार 71 का स्कोर ही बना सके जिससे वह द नार्दर्न ट्रस्ट गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 60वें स्थान पर खिसक गये। लाहिड़ी दूसरे दौर तक संयुक्त 38वें स्थान पर थे। इस भारतीय गोल्फर को अगले सप्ताह होने वाली फेडएक्स कप प्लेऑफ बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिये चौथे दौर में बेहतरीन खेल दिखाना होगा। इसके लिये उन्हें शीर्ष 10 में जगह बनानी होगी। लाहिड़ी ने तीसरे दौर में छह बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने चार बोगी और एक डबल बोगी भी की। उनका कुल स्कोर अभी चार अंडर 209 है और शीर्ष 10 में जगह बनाने के लिये वह अभी आठ शॉट पीछे हैं।कैमरन स्मिथ (60) और जॉन रहम (67) तीसरे दौर के बाद 16 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेललाहिड़ी दो अंडर 69 के स्कोर के बाद संयुक्त 15वें स्थान पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!