लाइव न्यूज़ :

क्रेमलेव ने विश्व चैंपियनशिप से पहले रैफरी और जजों को निष्पक्ष मुकाबले सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:09 IST

Open in App

बेलग्रेड, 25 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने यहां पुरुष विश्व चैंपियनशिप के रैफरी और जजों से कहा है कि ‘निष्पक्ष मुकाबले’ सुनिश्चित करने में नाकाम रहने से वे वैश्विक संस्था से स्थाई रूप से बाहर हो सकते हैं और शायद इससे खेल का कोई भविष्य नहीं बचे।

टूर्नामेंट की शुरुआत आज शाम से होगी और भारत प्रतियोगिता में चुनौती पेश कर रहे 100 से अधिक देशों में शामिल है। क्रेमलेव ने रविवार को रैफरी और जजों से मुलाकात की जिनका विशेष रूप से चयन और ट्रेनिंग हुई है और टूर्नामेंट में अधिकारी की भूमिका निभाने से पहले उनकी जांच भी हुई है।

क्रेमलेव ने कहा कि सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी प्रतिभागियों के लिए टूर्नामेंट शानदार हो और सभी मुक्केबाजों के मुकाबले निष्पक्ष हों।

उन्होंने कहा, ‘‘आपके साथ कुछ समय बिताकर मैं काफी खुश हूं। आप हमारी टीम में हैं, आप निष्पक्ष मुकाबलों के लिए प्रतिबद्ध हैं और पूरी ईमानदारी के साथ पारदर्शी भूमिका के लिए। ’’

क्रेमलेव ने कहा, ‘‘एआईबीए में हमारे नियम स्पष्ट हैं और इनको उचित तरीके से लागू किया जाना चाहिए। जो ऐसा करने में नाकाम रहे उन्हें हमेशा से लिए एआईबीए परिवार से बाहर कर दिया जाएगा।’’

रियो ओलंपिक 2016 में बड़े स्तर पर हेराफेरी का खुलासा करने वाली हालिया जांच करने वाले स्वतंत्र विशेषज्ञ प्रोफेसर रिचर्ड मैकलारेन, एआईबीए रैफरी एवं जज समिति के अध्यक्ष क्रिस रॉबर्ट्स, प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष माइकल म्यूलर और चैंपियनशिप के तकनीकी प्रतिनिधि मार्को मारोविच क्रेमलेव द्वारा आयोजित बैठक के दौरान मौजूद थे।

प्रोफेसर मैकलारेन की आंतरिक जांच के सदंर्भ में क्रेमलेव ने अधिकारियों से अपील की कि वे अतीत से सीखें।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अतीत को पीछे छोड़ देना चाहिए, इससे सीख लेनी चाहिए जिससे कि हम आगे बढ़ सकें। फैसले करते हुए जज की गलती से खिलाड़ी से सफलता हासिल करने का मौका छिन सकता है। ’’

क्रेमलेव ने कहा, ‘‘अगर हम विफल हुए तो खतरा होगा कि नई पीढ़ी हमारे मुक्केबाजी जिम में नहीं आएगी और कोई भविष्य नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!