लाइव न्यूज़ :

कोविड असर: स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में होगा एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 अक्टूबर पुरुषों का एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप यहां 24 नवंबर से खाली स्टेडियम में खेला जाएगा क्योंकि आयोजकों को लगता है कि अगर दर्शक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं तो कोविड-19 नियमों को लागू करना मुश्किल होगा।

जूनियर स्तर की यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता यहां कलिंगा स्टेडियम में 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक खेली जाएगी। मेजबान भारत टूर्नामेंट का गत चैंपियन है।

हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इस क्षेत्र में खेल की लोकप्रियता को देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, आयोजकों का मानना है कि जरूरी कोविड दिशानिर्देश और नियमों का पालन करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को नियंत्रित करना संभव नहीं होगा।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए सामाजिक दूरी प्राथमिकता है और प्रशंसकों तथा खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है। ऐसे माहौल में टूर्नामेंट का आयोजन अतिआवश्यक है जहां प्रतिस्पर्धी टीमों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया जाए।’’

कलिंगा स्टेडियम सिर्फ मान्यता प्राप्त लोगों और टूर्नामेंट के प्रतिभागियों के लिए खुला रहेगा।

टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें मेजबान भारत के अलावा अर्जेन्टीना, बेल्जियम, कनाडा, चिली, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं।

पांच दिन तक पूल चरण के मैचों के आयोजन के बाद 30 नवंबर से क्लासिफिकेशन मुकाबले होंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबले एक दिसंबर को, सेमीफाइनल मुकाबले तीन दिसंबर और फाइनल पांच दिसंबर को होगा।

विदेशी टीमों को पृथकवास से छूट दी गई है और यहां रहने के दौरान उन्हें कोविड-19 लक्षणों को लेकर अपना निरीक्षण करने की जरूरत है। उन्हें कोविड-19 से जुड़े जरूरी स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।

मेहमान टीमों को जिन अनिवार्य स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों को मानना होगा उनमें से सभी प्रतिभागियों का यहां पहुंचने से पहले आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण शामिल है जो रवानगी से 72 घंटे कि भीतर किया गया हो। इसके अलावा यूरोप और पश्चिमी एशिया से आने वाली टीमों का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अनिवार्य परीक्षण शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!