लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में ओमान से भिड़ेगी भारतीय फुटबॉल टीम

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:24 IST

Open in App

दुबई, 24 मार्च भारत की युवा फुटबॉल टीम गुरूवार को यहां एक साल से भी ज्यादा समय बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में चुनौतीपूर्ण टीम ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी और करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री की अनुपस्थिति में उसकी निगाहें बिना किसी दबाव के खेलने पर लगी होंगी।

छेत्री कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद इस वायरस से उबर रहे हैं और वह टीम के दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों (दूसरा मैच शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ) में टीम के साथ नहीं होंगे।

टीम में खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 से जरा ज्यादा है लेकिन वे नवंबर 2019 के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार खेल दिखाने को तैयार हैं जिनमें से कईयों ने हाल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिये खेलते हुए इंडियन सुपर लीग में अच्छा खेल दिखाया था।

मुख्य कोच इगोर स्टिमक कह चुके हैं कि युवाओं को खुद को साबित करने के लिये काफी मौके दिये जायेंगे और उन्हें बिना किसी दबाव के निडर होकर खेलना चाहिए।

स्टिमक ने यहां शिविर से पहले कहा था, ‘‘हमें बिना किसी डर के मैदान में उतरना चाहिए, हमें इस बदलाव को उचित तरीके से लाने की कोशिश करनी होगी, साथ ही हमें फुटबॉल का लुत्फ उठाकर खेलने का प्रयास करना होगा। मैं अपने खिलाड़ियों से यही कहना चाहता हूं। ’’

छेत्री की गैर मौजूदगी काफी अखरेगी लेकिन भारत ने 2019 में हुए 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग राउंड मैच में अपने इस स्टार स्ट्राइकर के बिना दोहा में एशियाई चैम्पियन करत के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेला था।

भारत के नंबर एक गोलकीपर और सीनियर खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह संधू कई मौकों पर टीम की अगुआई कर चुके हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ छेत्री भाई का टीम में नहीं होना, निश्चित रूप से उनकी काफी कमी खलेगी। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि लड़के इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे और हमें बतौर टीम एकजुट होकर खेलना होगा। ’’

स्टिमक के लिये 27 सदस्यीय टीम में नये चेहरों के अलावा कुछ शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। स्टिमक और छेत्री ने जून में संयुक्त 2022 विश्व कप और 2023 एशियाई कप क्वालीफाइंग राउंड मैचों से पहले ओमान और संयुक्त अरब अमीरात जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अंतरराष्टीय मैत्री मैच खेलने के लिये अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की प्रशंसा की थी।

फीफा रैंकिंग में 81वें स्थान पर काबिज ओमान ने 2019 में 2022 विश्व कप क्वालीफायर के दोनों चरणों में भारत (104वीं रैंकिंग) को हराया था जिससे यह मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

ओमान की टीम शनिवार को जोर्डन से गोल रहित ड्रा खेलने के बाद यह मैच खेलेगी। इससे पहले उसने दिसंबर 2019 में अपना अंतिम मैच खेला था।

ओमान ने पिछले दशक में भारत के खिलाफ छह मैच खेले हैं जिसमें से पांच बार उसने जीत हासिल की है। एक मैच ड्रा रहा था।

भारतीय टीम 2022 विश्व कप क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन अब भी 2023 एशिया कप क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है।

भारतीय टीम :

गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, सुभाषीश रॉय चौधरी, धीरज सिंह, आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोटल, संदेश झिंगन, चिंगलेनसाना सिंह, आदिल खान, मंदर राव देसाई, मशूर शीरीफ, रॉलिन बोरगेस, लालेंगमाविया, जैकसन सिंह, रेनियर फर्नांडिज, अनिरुद्ध थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हलीचरण नारज़री, लालियानज़ुआला चांगते, आशिक कुरुनियान, मनवीर सिंह, इशान पंडिता, हितेश शर्मा, लिस्टन कोलाको।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सवा सात बजे शुरू होगा और इसका सीधा प्रसार यूरोपस्पोर्ट पर किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!