लाइव न्यूज़ :

कोहली से पूछा गया, क्या आप रोहित शर्मा को बाहर करोगे?

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:29 IST

Open in App

दुबई, 25 अक्टूबर भारतीय कप्तान विराट कोहली को उस समय अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ जब उनसे पूछा गया कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विफलता के बाद रोहित शर्मा को टीम से बाहर किया जा सकता है या नहीं। कोहली ने इस सुझाव पर नाराजगी में सिर हिलाया और फिर इसे ‘अविश्वसनीय’ करार दिया।

कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट की हार के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस हार के साथ भारत का विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 12 जीत का क्रम भी टूट गया।

कोहली उस समय हैरान हो गए जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या फॉर्म के आधार पर इशान किशन सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित की जगह लेने के हकदार हैं। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे।

भारतीय कप्तान ने निराशा में अपना सिर हिलाते हुए कहा, ‘‘यह काफी साहसिक सवाल है। आपको क्या लगता है, सर?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे पूछ रहा हूं? क्या आप रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर करेंगे। क्या आप रोहित शर्मा को बाहर करोगे? आपको पता है हमने जो पिछला मैच खेला था उसमे उसे क्या किया था, अविश्वसनीय।’’

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले में रोहित की 64 रन की तूफानी पारी के संदर्भ में कह रहे थे।

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अगर आप विवाद चाहते हैं तो कृपया करके मुझे पहले बता दीजिए जिससे कि मैं उसी के हिसाब से जवाब दूं।’’

कोहली ने मौजूदा टी20 विश्व कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है और रोहित उनकी जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं। उन्होंने 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 138 से अधिक का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!