लाइव न्यूज़ :

कोहली और राहुल ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा, भुवनेश्वर और चहल ऊपर बढ़े

By भाषा | Updated: July 28, 2021 16:25 IST

Open in App

दुबई, 28 जुलाई भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर बरकरार हैं।

राहुल और कोहली हालांकि उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं जो श्रीलंका में टी20 श्रृंखला खेल रही है। लेकिन इस श्रृंखला में खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रैंकिंग में फायदा मिला जो रविवार को हुए पहले टी20 मैच में 22 रन देकर चार विकेट झटकने की बदौलत गेंदबाजों की सूची में 16वें स्थान पर पहुंच गये।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पहले मैच में किफायती रहे थे, उन्हें 10 पायदान का फायदा मिला जिससे वह सूची में 21वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे। श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा अपने शानदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर हैं।

टी20 बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा नहीं खेलने के कारण 14वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि शिखर धवन 38 गेंद में 46 रन की पारी की बदौलत 29वें स्थान पर पहुंच गये।

वनडे सूची में कोहली और रोहित शीर्ष 10 में पाकिस्तान के बाबर आजम के पीछे हैं जबकि जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर काबिज एकमात्र भारतीय हैं।

आल राउंडर सूची में रविंद्र जडेजा नौवे स्थान पर बरकरार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!