लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में महिला अंतरराष्टूीय फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा कोच्चि

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:34 IST

Open in App

कोच्चि, 21 सितंबर भारत में अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी तक होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप से पहले इस साल दिसंबर में यहां एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।

केरल 75वीं संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतिम दौर की मेजबानी करेगा। लड़कों और लड़कियों के लिए अगली जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन भी राज्य में ही होगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर राज्य सरकार केरल में फुटबॉल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है और ये टूर्नामेंट इन्हीं प्रयासों का हिस्सा हैं।

एआईएफएफ और केरल फुटबॉल संघ (केएफए) स्थानीय स्तर से राज्य स्तर पर गोल्डन बेबी लीग और युवा लीग के आयोजन का भी समर्थन करेंगे।

भारत के पूर्व कप्तान आईएम विजयन काफी रोमांचित हैं और उन्होंने केरल सरकार तथा एआईएफएफ के बीच समझौते की सराहना की जिसमें केएफए की भी अहम भूमिका होगी।

विजयन ने एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इससे राज्य में फुटबॉल को फायदा होगा। मुझे यह सुनकर बेहद खुशी हुई कि केरल में इस तरह के टूर्नामेंटों की मेजबानी की योजना बनाई जा रही है।’’

विजयन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला टूर्नामेंट के आयोजन से अधिक महिलाएं खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!