Khelo India Youth Games: मलखंब में मध्य प्रदेश टीम चैम्पियनशिप के स्वर्ण के करीब पहुंचा

By बृजेश परमार | Published: February 7, 2023 10:17 PM2023-02-07T22:17:23+5:302023-02-07T22:19:38+5:30

मध्य प्रदेश की टीम इवेंट क्वालिफाई राउण्ड में पोल, रोप, हैंगिंग में आगे रही है। उसे 207.20 का स्कोर प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र को 205.60 का स्कोर प्राप्त हुआ है और वह इवेंट में दूसरे स्थान पर है।

Khelo India Youth Games: Madhya Pradesh team comes close to gold in Malkhamb | Khelo India Youth Games: मलखंब में मध्य प्रदेश टीम चैम्पियनशिप के स्वर्ण के करीब पहुंचा

Khelo India Youth Games: मलखंब में मध्य प्रदेश टीम चैम्पियनशिप के स्वर्ण के करीब पहुंचा

Highlightsमध्य प्रदेश की टीम इवेंट क्वालिफाई राउण्ड में पोल, रोप, हैंगिंग में आगे रही हैमध्य प्रदेश की टीम 207.20 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक के करीब पहुंच गई हैमहाराष्ट्र को 205.60 का स्कोर प्राप्त हुआ है और वह इवेंट में दूसरे स्थान पर है

उज्जैन: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत मंगलवार को मलखंब की प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम को स्वर्ण पदक मिलना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेश की टीम के 6 बालक एवं 6 बालिकाओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम चैम्पियनशिप इवेंट में मध्य प्रदेश की टीम 207.20 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक के करीब पहुंच गई है। 

मध्य प्रदेश की टीम इवेंट क्वालिफाई राउण्ड में पोल, रोप, हैंगिंग में आगे रही है। उसे 207.20 का स्कोर प्राप्त हुआ है। महाराष्ट्र को 205.60 का स्कोर प्राप्त हुआ है और वह इवेंट में दूसरे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ को 201.25 का स्कोर अब तक प्राप्त हुआ है और वह प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर चल रही है। तमिलनाड़ु को 147.10, राजस्थान को 143.85, गुजरात को 140.30 और पांडिचेरी को 133.60 का स्कोर प्राप्त हुआ है।

मध्य प्रदेश की टीम के 6 बालक एवं 6 बालिका खिलाड़ियों ने तीनों स्पर्धा रोप, पोल और हैंगिंग इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतियोगिता में शामिल अन्य राज्यों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। मध्य प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाड़ु, राजस्थान और गुजरात को पीछे छोड़ते हुए हर राउण्ड में अपना पहला स्थान बनाया। 

मध्य प्रदेश के बालक और बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संभावना है कि टीम इवेंट में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक प्राप्त हो सकता है। शेष अन्य राज्य के खिलाड़ी स्पर्धा में अपना प्रदर्शन अभी कर रहे हैं।अन्तिम समाचार लिखे जाने तक स्पर्धा जारी थी।

Web Title: Khelo India Youth Games: Madhya Pradesh team comes close to gold in Malkhamb

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे