Khelo India Youth Games 2023: मलखंब में पहले नंबर पर तमिलनाडु, 24 राज्य के 219 खिलाड़ी ले रहे भाग

By बृजेश परमार | Published: February 7, 2023 12:10 PM2023-02-07T12:10:38+5:302023-02-07T12:11:35+5:30

Khelo India Youth Games 2023: तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

Khelo India Youth Games 2023 Malkhamb Tamil Nadu number one, 219 players from 24 states are participat madhya pradesh indore | Khelo India Youth Games 2023: मलखंब में पहले नंबर पर तमिलनाडु, 24 राज्य के 219 खिलाड़ी ले रहे भाग

तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग ले रहे हैं।

Highlightsमलखंब स्पर्धा का शुभारंभ संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी ने किया। तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग ले रहे हैं।खिलाड़ियों के साथ उनके 71 कोच और मैनेजर भी उज्जैन आये हुए हैं।

उज्जैनः खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत सोमवार से मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ माधव सेवा न्यास के खेल ग्राम में हुआ। प्रतियोगिता की 3 स्पर्धाओं में 24 राज्यों के 219 खिलाडी भाग ले रहे हैं। पहले दिन दोपहर तक  ग्रुप 'ए' के मैच में तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

 

मलखंब स्पर्धा का शुभारंभ संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी ने किया। मलखंब की प्रतियोगिता में 24 राज्यों के कुल 219 खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ उनके 71 कोच और मैनेजर भी उज्जैन आये हुए हैं।

ग्रुप ‘ए’ की मलखंब की प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालक एवं बालिका कंबाइंड वर्ग में तमिलनाड़ु 147.80 का स्कोर प्राप्त कर पहले स्थान पर है। गुजरात 140.30 का स्कोर प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, हरियाणा 130.05 का स्कोर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है।

कर्नाटक 125.80 का स्कोर प्राप्त कर चौथे स्थान पर, चंडीगढ़ 87.85 का स्कोर प्राप्त कर पांचवे नम्बर पर है, पांडिचेरी 65.35 का स्कोर लेकर छठवे नम्बर पर तथा उत्तर प्रदेश 63.90 का स्कोर लेकर सातवे स्थान पर है। कल आगे के मुकाबले खेले जायेंगे। शुभारम्भ अवसर पर मलखंब के खिलाड़ी, कोच एवं मैनेजर उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मलखंब की इस प्रतियोगिता में देश की 24 राज्यों की टीम अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रही है। इनमें ग्रुप ‘ए’ में पंजाब, असम, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश के खिलाड़ी हैं, जो एक या दो इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

वहीं ग्रुप ‘बी’ में तमिलनाड़ु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम है, जो एक टीम के रूप में तीनों स्पर्धा रोप, रोल और हैंगिंग में भाग लेंगी। एक टीम में 12 खिलाड़ी रखे गये हैं, जिनमें छह बालक एवं छह बालिकाएं हैं।

Web Title: Khelo India Youth Games 2023 Malkhamb Tamil Nadu number one, 219 players from 24 states are participat madhya pradesh indore

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे