लाइव न्यूज़ :

Khelo India Youth Game: योगासन में महाराष्ट्र ने झटके पदक, चार स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक पर किया कब्जा

By बृजेश परमार | Updated: February 2, 2023 20:48 IST

Khelo India Youth Game: उज्जैन में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में दूसरे एवं निर्णायक दिन महाराष्ट्र के नाम रहा।

Open in App
ठळक मुद्देटॉप 10 खिलाड़ियों में से मात्र 3 खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये।महाराष्ट्र के खिलाड़ियों दबदबा सभी इवेंट में देखने को मिला। बालिका वर्ग में 02 स्वर्ण ,03 रजत , 01 कांस्य पदक जीता है।

Khelo India Youth Game: खेलो इंडिया खेलों के तहत गुरुवार को दूसरे दिन योगासन की हर विधा में महाराष्ट्र ने मेडल झटके। खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने योग्य रहा। ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग में स्वर्ण एवं कांस्य पर उसने जीत दर्ज की। आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग के तीनों पदक भी जीते।

उज्जैन में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में दूसरे एवं निर्णायक दिन महाराष्ट्र के नाम रहा। बिग स्क्रीन पर प्रदर्शित होते दशमलव के  बाद के अंकों से कशमकश के बाद हर स्थान के लिए 3 मेडल निर्धारित हो पाते। फ़ाइनल में आज टॉप 10 खिलाड़ियों में से मात्र 3 खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये।

योग खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दौरान देखने वालों दर्शकों ने पूरी शिद्दत से ताली बजाकर योग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। चार इवेंट अर्थात ट्रेडिशनल योग, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर में मेडल तालिका जब सामने आए तो महाराष्ट्र के खिलाड़ियों दबदबा सभी इवेंट में देखने को मिला।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स योगासन कॉम्पिटिशन मैनेजर (रिटा.आईजी पुलिस) वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक-एक पाइंट के लिए बेहद कठिन मुकाबला देखने को मिला। प्राप्त परिणामों के अनुसार- बालक वर्ग में महाराष्ट्र ने 02 स्वर्ण,01 रजत,03 कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में 02 स्वर्ण ,03 रजत , 01 कांस्य पदक जीता है।

बालक वर्ग (ट्रेडिशनल सिंगल)- स्वर्ण पदक- सुमित दिलीप बंडले महाराष्ट्र (पाइंट 62.58), रजत पदक- अभिनेष कुमार बी तमिलनाडु (पाइंट 62.17), कांस्य पदक- स्वराज सन्नी फिसके महाराष्ट्र (पाइंट 62.09)।

बालक वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल) -  स्वराज सन्नी फिसके महाराष्ट्र (पाइंट 136.1),दिपांशु हरियाणा (पाइंट 135.24),निबोध अविनाश पाटील महाराष्ट्र (पाईंट 134.73)।

बालक वर्ग (रिदमिक यूगल ) -  राजदीप दलाल- राजेश्वर दलाल पश्चिम बंगाल (पाईंट 132.09),अंश रूपेश मयकर- नानक नारायण अभंग महाराष्ट्र (पाईंट 131.34), रूपेश मोगलाल सांगे- सुमीत दिलीप बंडले महाराष्ट्र (पाईंट 131.23)

बालिका वर्ग (ट्रेडिशनल सिंगल) – नव्या एस एच तमिलनाडू (पाइंट 64.66),निरल महेश वाडेकर महाराष्ट्र (पाइंट 62.92), अदरिजा बिस्वास पश्चिम बंगाल (पाइंट 62.69)।

बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल) - रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र (पाइंट 137.31), निरल महेश वाडेकर महाराष्ट्र (पाइंट 136.33), स्वरा संदीप गुर्जर महाराष्ट्र (पाइंट 132.98) रही।

बालिका वर्ग (रिदमिक यूगल ) – तृप्ति रमेश डोंगरे- देवांशी नागराज वकाले महाराष्ट्र (पाइंट 132.76), स्वरा संदीप गुर्जर – प्रांजल सोमनाथ वहन्ना महाराष्ट्र (पाइंट 130.42), एम दर्शिनी – ओव्या सी तमिलनाडू (पाइंट 123.02)।

विजेता खिलाड़ियों को प्रदान किये पदक

मुख्य समारोह में संभागायुक्त संदीप यादव एवं कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक, द्वितीय स्थान में आने वाले खिलाड़ियों को रजत पदक एवं तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किये। मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट हेम्पर दिये गये।

प्रतियोगिता का कल अन्तिम दिन है।गुरूवार को आयोजित योगासन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के परिणाम निम्न रहे- ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग- स्वर्ण पदक- सुमित बंडल महाराष्ट्र, रजत पदक- अभिनेष कुमार तमिलनाडु, कांस्य पदक- स्वराज फिसके महाराष्ट्र को संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने प्रदान किया।

आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग- रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, निरल वाडेकर महाराष्ट्र को रजत पदक एवं स्वरा गुर्जर महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्रदान किया गया। वहीं बालक वर्ग में स्वराज फिसके महाराष्ट्र को स्वर्ण पदक, दीपांशु हरियाणा को रजत पदक एवं वैभव महाराष्ट्र को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

संयुक्त बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की बालिकाओं को स्वर्ण पदक एवं महाराष्ट्र की ही बालिकाओं को रजत पदक तथा तमिलनाडु की बालिकाओं को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर खेल अकादमी के अधिकारीगण मौजूद थे।

टॅग्स :खेलो इंडिया युवा खेलखेलो इंडियामध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!