लाइव न्यूज़ :

ख्वाजा ने खिलाड़ियों को लताड़ा, कोच लैंगर का समर्थन किया

By भाषा | Updated: August 23, 2021 12:29 IST

Open in App

आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें एशेज तक पद पर बनाये रखना चाहिए और खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे उन्हें कम करके नहीं आंके।पिछले सप्ताह आस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर निकलकर आ गयी जिससे पता चला कि लैंगर का सख्त रवैया और मिजाज में बदलाव कई खिलाड़ियों को रास नहीं आता। इसके आस्ट्रेलियाई कोच पद को लेकर चर्चा शुरू हो गयी।लेकिन 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में लैंगर के साथ बहस करने वाले ख्वाजा ने कोच का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मीडिया के जरिये अपनी शिकायतें करने के बजाय अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।ख्वाजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘आपको क्या लगता है कि जेएल (लैंगर) को कैसे लगता होगा। उन्हें शायद ऐसा लग रहा होगा कि खिलाड़ी उनकी पीठ पर छुरा घोंप रहे हैं और ऐसा लगता भी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए वह इतने अधिक निराश हैं। यह वास्तव में बहुत बुरा नजर आ रहा है। यह ऐसा है जिसका खिलाड़ियों को तुरंत समाधान निकालना चाहिए। इसे इस तरह से देखें कि हमेशा शत प्रतिशत कोच की गलती नहीं होती। खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। ’’ख्वाजा ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और यह केवल एक व्यक्ति की बात नहीं है। इसलिए इस पर विचार करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

क्रिकेट4-1 जीत के साथ विदाई, 15 साल के शानदार करियर के बाद ख्वाजा का संन्यास, पहली बार में 17 और दूसरी पारी में बनाए 6 रन

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: 87 मैच, 157 पारी, 6206 रन, 1 दोहरा, 16 शतक और 28 फिफ्टी, 2011 में सिडनी से शुरुआत और 2026 में सिडनी में ही पारी विराम?

क्रिकेटपाकिस्तान का लड़का?, उस्मान ख्वाजा का बड़ा आरोप- पाकिस्तानी और मुस्लिम के कारण थोड़ा अलग व्यवहार किया गया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!