लाइव न्यूज़ :

केरल और ईस्ट बंगाल की नजरें पहली जीत दर्ज करने पर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:35 IST

Open in App

बम्बोलिम, 19 दिसंबर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में रविवार को जीएमसी स्टेडियम में जब केरल ब्लास्टर्स का सामना ईस्ट बंगाल से होगा, तो दोनों टीमें सातवें सत्र की अपनी पहली जीत अपने नाम करना चाहेगी।

कमजोर रक्षापंक्ति से जूझ रही दोनों टीमें इस सत्र में अब तक 10-10 गोल खा चुकी है। वहीं, आक्रमण करने में भी टीम पीछे चल रही है।

अच्छी शुरुआत के बावजूद दोनों टीमें लय कायम रखने में विफल रही है और लगातार अंक गंवाते आई है। दोनों ने इन 10 गोलों में से आठ गोल दूसरे हाफ में खाए हैं।

केरल के कोच किबु विकुना ने कहा, “ प्रत्येक मैच एक नई चुनौती है। हम एकसमान स्थिति में हैं। दोनों टीमें तीन अंक लेना चाहती है। हम अच्छी ट्रेनिंग कर रहे हैं और मैच के लिए तैयारी करने की कोशिश कर रहे है। उम्मीद है कि हम कल के मैच में अच्छा खेलेंगे। कभी कभी हमारे पास अच्छे परिणाम होते हैं और कभी नहीं। कुछ चीजें नहीं हो पाती है क्योंकि दूसरी टीमें भी योजना के साथ खेलती है।”

केरल के कोच रॉबी फॉलर हालांकि इस चीज को लेकर आश्वस्त है कि उनकी टीम के अंदर बेहतर क्षमता है।

फॉलर ने कहा, “ हम मैच पर नियंत्रण और उसे जीतना चाहते हैं। मैच जीतने के लिए, एकाग्रता का स्तर थोड़ा बेहतर होना चाहिए। हम इस विश्वास के साथ खेले हैं कि हम मैच जीत सकते हैं। हमारी और दूसरी टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!