लाइव न्यूज़ :

केनिन फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में, स्वितोलिना उलटफेर का शिकार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:56 IST

Open in App

पेरिस, पांच जून (एपी) अमेरिका की सोफिया केनिन शनिवार को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम मुकाबले में हमवतन जेसिका पेगुला को 4-6, 6-1, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे साल रोलां गैरां के चौथे दौर में पहुंची जबकि पांचवी वरीय एलिना स्वितोलिना उलटफेर का शिकार हो गयीं।

चौथे नंबर की केनिन महिलाओं के ड्रा में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बची हैं। वह अक्टूबर में इगा स्वियातेक से हारकर उप विजेता रही थीं।

आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 चैम्पियन केनिन ने 48 विनर लगाये जबकि पेगुला 18 बार ही ऐसा कर सकीं। केनिन ने 10 डबल फॉल्ट की और पांच बार उनकी सर्विस टूटी लेकिन अंत में अपने चार सर्विस गेम बचाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं।

वहीं अमेरिका की पूर्व उप विजेता स्लोआने स्टीफंस ने 18वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 6-3 7-5 से चौथे दौर में प्रवेश किया।

स्टीफंस 2018 रोलां गैरां के फाइनल में हार गयी थीं। उन्होंने एक साल पहले अमेरिकी ओपन में अपना एकमात्र ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

अब उनका सामना बारबरा क्रजेसिकोवा से होगा जिन्होंने पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 6-3 6-2 से हराकर उलटफेर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!