कर्नाटक, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब ने सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी में बड़ी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:49 IST2021-12-11T19:49:56+5:302021-12-11T19:49:56+5:30

Karnataka, Puducherry, Chandigarh and Punjab register big wins in Senior National Men's Hockey | कर्नाटक, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब ने सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी में बड़ी जीत दर्ज की

कर्नाटक, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब ने सीनियर राष्ट्रीय पुरूष हॉकी में बड़ी जीत दर्ज की

पुणे, 11 दिसंबर कर्नाटक, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब ने शनिवार को यहां 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के अपने पूल मैचों में शानदार जीत हासिल की।

कर्नाटक ने टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में जम्मू कश्मीर को 14-0 से जबकि पूल सी के दिन के दूसरे मैच में पुडुचेरी ने अरूणाचल प्रदेश को इसी अंतर से मात दी।

पूल डी में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता रूपिंदर पाल सिंह की अगुआई में पंजाब ने उत्तराखंड को 11-0 से शिकस्त दी जबकि पूल ई में चंडीगढ़ ने राजस्थान को 14-0 से हराया।

पूल ई के दिन के अंतिम मैच में मणिपुर ने त्रिपुरा को 21-0 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Karnataka, Puducherry, Chandigarh and Punjab register big wins in Senior National Men's Hockey

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे