लाइव न्यूज़ :

कराची किंग्स ने पीएसएल के प्ले आफ के लिए क्वालीफाई किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 10:07 IST

Open in App

कराची, 20 जून (एपी) गत चैंपियन कराची किंग्स ने करो या मरो के अपने अंतिम लीग मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 14 रन से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के प्ले आफ में जगह बनाई।

कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स दोनों के 14 अंक रहे लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण कराची की टीम प्ले आफ में जगह बनाने में सफल रही।

क्वेटा की टीम 10 मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंतिम स्थान पर रही।

दानिश अजीज की 13 गेंद में 45 रन की पारी की बदौलत कराची की टीम ने सात विकेट पर 176 रन बनाए। बायें हाथ के बल्लेबाज दानिश ने 19वें ओवर में जैक विल्डरमथ पर लगातार चार छक्के और दो चौके लगाए।

इसके जवाब में क्वेटा की टीम कप्तान सरफराज अहमद की 33 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 162 रन ही बना सकी। कराची की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद इलियास ने 39 रन देकर तीन जबकि अर्शद इकबाल ने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए।

एक अन्य मैच में शीर्ष पर चल रहे इस्लामाबाद यूनाईटेड ने दूसरे स्थान पर चल रहे मुल्तान सुल्तांस को चार विकेट से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!