लाइव न्यूज़ :

16 साल के भारतीय वेटलिफ्टर ने रचा इतिहास, उठाया रिकॉर्ड तोड़ वजन

By भाषा | Updated: April 21, 2019 16:59 IST

जेरेमी ने ग्रुप बी में 67 किलो वर्ग में स्नैच में युवा, विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा।

Open in App

युवा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा ने रविवार को एशियाई भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करके अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे। जेरेमी ने ग्रुप बी में 67 किलो वर्ग में स्नैच में युवा, विश्व और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने तीन में से दो प्रयास में 130 और 134 किलो वजन उठाया । पिछला रिकार्ड भी उनके ही नाम था, जब उन्होंने इस साल 131 किलो वजन उठाया था।

जेरेमी ने क्लीन एंड जर्क में अपने शरीर के वजन से दुगुना वजन दो सफल प्रयासों (157 और 163 किलो) में उठाया । उन्होंने कजाखस्तान के साइखान तेइसुयेव का 161 किलो का रिकार्ड तोड़ा। जेरेमी ने कुल 297 किलो वजन उठाया और वह पाकिस्तान के ताल्हा तालिब से पीछे रहे, जिन्होंने 304 किलो वजन उठाया था। यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफाइंग भी है, जिसके अंक तोक्यो ओलंपिक 2020 की आखिरी रैंकिंग के वक्त गिने जायेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!