लाइव न्यूज़ :

जेहान अजरबैजान में एफटू चैम्पियनशिप में सातवें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:58 IST

Open in App

बाकू, छह जून भारतीय रेसर जेहान दारुवाला ने रविवार को यहां ‘एफआईए फॉर्मूला 2 (एफटू)’ चैंपियनशिप की फीचर रेस में सातवें स्थान पर रहने के साथ अजरबैजान के इस सर्किट पर बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने इससे पहले दो स्प्रिंट रेसों में पोडियम (शीर्ष तीन में) स्थान हासिल किया था।

बाकू में पहली बार रेस में हिस्सा ले रहे रेड बुल के जूनियर चालक जेहान ने तीनों रेसों में अहम अंक जुटाये। वह शनिवार को शुरूआती स्प्रिंट रेस में चौथे और दूसरे स्प्रिंट रेस में तीसरे स्थान पर रहे।

मोनाको में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जेहान के यहां शानदार वापसी की और 24 अंक के साथ चालकों की तालिका में सातवें स्थान पर है।

मुंबई के 22 साल के जेहान ने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह सप्ताहांत मिला जुला रहा जिसमें कुछ अंक जुटाने में सफल रहा। मैंने दूसरी और तीसरी रेस में आक्रामक शुरूआत की और इसका फायदा हुआ। तीसरे स्थान पर रहना अच्छा रहा। मुझे विश्वास है कि आने वाली रेस में मैं जीत दर्ज कर सकूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!