लाइव न्यूज़ :

फुकेट चैंपियनशिप में जीव, कपूर और राशिद पर रहेंगी नजरें

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:38 IST

Open in App

फुकेट (थाईलैंड), 23 नवंबर अनुभवी गोल्फर जीव मिल्खा सिंह, शिव कपूर और राशिद खान उन 14 भारतीय गोल्फरों में शामिल हैं जो ब्ल्यू कैनयन फुकेट चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे। इस टूर्नामेंट के साथ एशियाई टूर पर 20 महीने के बाद प्रतियोगिताएं बहाल होंगी।

इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशिद 10 लाख डॉलर है और इसका आयोजन 25 से 28 नवंबर तक पार 72 के ब्ल्यू कैनयन कंट्री क्लब में किया जाएगा।

टूर्नामेंट में कुल 144 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जीव, कपूर और राशिद के अलावा भारतीय गोल्फरों में अजितेष संधू, एस चिकारंगप्पा, विराज मादप्पा, अमन राज, एसएसपी चौरसिया, हनी बैसोया, उदयन माने, खलिन जोशी, आदिल बेदी, करणदीप कोच्चर और वीर अहलावत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

टूर्नामेंट में अमेरिका के जॉन कैटलिन, कोरिया के जूह्युंग किम, थाईलैंड के जैज जानेवटानानोंद और मलेशिया के स्टार ग्रीन खिताब के प्रबल दावदेर के रूप में उतरेंगे।

यूरोपीय टूर पर तीन खिताब जीतने वाले कैटलिन विश्व रैंकिंग में 123वें स्थान के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!