लाइव न्यूज़ :

जयराम बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंज में उप विजेता रहे

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:06 IST

Open in App

ल्युवेन (बेल्जियम), 30 अक्टूबर भारत के अजय जयराम शनिवार को यहां बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल के फाइनल में मलेशिया के एनजी त्जे योंग से सीधे गेम में हारकर उप विजेता रहे।

विश्व के पूर्व नंबर 13 खिलाड़ी 34 वर्षीय जयराम फाइनल में 21 वर्षीय एनजी त्ज़े योंग से 14-21, 14-21 से हार गये।

पांचवीं वरीयता प्राप्त जयराम ने इससे पहले सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में क्रमश: डेनमार्क के किम ब्रून और जापान के हाशिरू शिमोनो को हराया था।

अन्य भारतीयों में शुभंकर डे और आकर्षी कश्यप क्वार्टर फाइनल में हार गये थे।

शुभंकर को जहां जापान के युसुके ओनोडेरा से 15-21, 21-8, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा, वहीं आकर्षी महिला एकल में जापान की रीको गुंजी से 12-21, 11-21 से हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!