लाइव न्यूज़ :

काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा, हम इसके अनुकूल ढल नहीं सके : साउदी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:50 IST

Open in App

रांची, 20 नवंबर भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के पहले दोनों मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी का मानना हे कि बेहद व्यस्त कार्यक्रम के कारण उनकी टीम भारतीय हालात के अनुकूल ढल नहीं सकी ।

आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप फाइनल हारने के 24 घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड टीम भारत पहुंच गई थी ।

विश्व कप फाइनल के तीन दिन बाद तीन मैचों की श्रृंखला खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम पहले दोनों टी20 मैच हार गई।

दूसरे मैच के बाद साउदी ने कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप के बाद यह काफी व्यस्त कार्यक्रम था । हम हालात के अनुकूल ढल ही नहीं सके ।’’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।

साउदी ने कहा ,‘‘ यहां भारी ओस गिरी थी और इसका असर दोनों टीमों पर पड़ा । हमेशा गीली गेंद से तो अभ्यास नहीं कर सकते तो यह कठिन था । भारत को जीत का श्रेय जाता है जिसने शुरूआती विकेट लेकर हम पर दबाव बना दिया । हमारे स्पिनर गेंद पर पकड़ नहीं बना सके ।’’

कोलकाता में अगला मैच औपचारिकता का होगा लेकिन साउदी को उम्मीद है कि दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले उनकी टीम जीत के साथ इस श्रृंखला का अंत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!