लाइव न्यूज़ :

ISSF World Cup: भारत की 20 वर्षीय एलावेनिल वालारिवान का कमाल, 10 मीटर एयर रायफल में जीता गोल्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 29, 2019 10:02 IST

Elavenil Valarivan: ब्राजील में आयोजित हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत की एलावेनिल वालारिवान ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट मे गोल्ड मेडल जीता है

Open in App

भारत की 20 वर्षीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवान ने ब्राजील के रियो डि जेनेरिया में आयोजित हो रहे ISSF रायफल/पिस्टल वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में 251.1 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ये एलावेनिल का सीनियर वर्ल्ड कप में पहला मेडल है।

इस इवेंट का सिल्वर मेडल ग्रेट ब्रिटेन की सियोनैड मैक्नटॉश और ब्रॉन्ज ताइवान की लिन यिंग-शिन ने जीता। यिंग-शिन ने साथ ही अपने देश के लिए एक ओलंपिक कोटा भी हासिल किया। 

वालारिवान ने किया शानदार प्रदर्शन

वालारिवान ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 629.4 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जिसमें एक और भारतीय निशानेबाज अंजू मौदगिल 629.1 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं। वालारिवान ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 105.8, 106.0, 105.4, 103.4, 103.9, and 104.9 के स्कोर किए। 

इससे पहले दो बार की वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल विजेता अपूर्वी चंदेला 627.7 अंकों के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं और क्वॉलिफिकेशन राउंडर से ही बाहर हो गईं।

वहीं मिनिमम क्वॉलिफिकेशन स्कोर (MQS) में भाग लेने वाली मेहुली घोष ने कुल 629.1 का स्कोर किया। 

वहीं महिलाओं के 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में चिंकी यादव ने प्रेसेशन स्टेज में 290 अंकों के साथ 17वें, जबकि अभिदन्या पाटिल 286 अंकों के साथ 43वें स्थान पर रहीं। वहीं अन्नू राज सिंह ने आखिरी रिले में 292 अंक जुटाए और वह 12वें स्थान पर हीं। वहीं MQS सेक्शन में मनु भाकर और राही सरनोबत ने क्रमश: 293 और 289 अंक जुटाए। 

वहीं पुरुषों के 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशंस में संजीव राजपूत कुल 1170 अकों के साथ एलिमिनेशन रिले 1 में 14वें स्थान पर रहे। वहीं चैन सिंह 1163 अंकों के साथ 27वें स्थान पर रहे।   

गुरुवार को तीन फाइनल खेले जाने हैं, जिनमें पुरुषों के 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशंस के बाद महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल और पुरुषों का 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट होना है।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!