लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के कारण दिल्ली में होने वाला निशानेबाजी वर्ल्ड कप स्थगित, ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द

By भाषा | Updated: March 6, 2020 16:02 IST

Shooting World Cup in Delhi: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नई दिल्ली में 15 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाला शूटिंग वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है, साथ ही टोक्यो ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता भी रद्द हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब ये टूर्नामेंट ओलंपिक खेलों से पहले दो हिस्सो में कराया जायेगारिपोर्ट के मुताबिक, 22 देशों ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है

नई दिल्ली: दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए नई दिल्ली में आगामी निशानेबाजी विश्व कप को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा स्वीकृत इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के डा कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 15 से 25 मार्च तक किया जाना था।

वहीं टोक्यो में  होने वाली ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द कर दी गई। ओलंपिक परीक्षण स्पर्धा का आयोजन 16 अप्रैल से होना था। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली में टूर्नामेंट अब ओलंपिक खेलों से पहले दो हिस्सो में कराया जायेगा। प्रतियोगिता की तारीखें बाद में घोषित की जायेंगी।’’

सरकार ने कोरोना वायरस से बचने की मुहिम में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश जैसे चीन, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान और ईरान से यात्रियों के प्रवेश पर पांबदी लगा दी है। एनआरएआई में एक सूत्र ने कहा कि 22 देशों ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘गुरुवार रात तक यह संख्या 22 देश थी जिन्होंने हटने का फैसला किया, उन्होंने वीजा के लिये फिर से आवेदन भी कर दिया है।’’

सरकार के दिशानिर्देशों में यह भी लिखा हुआ है कि उन सभी विदेशी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया जायेगा जिन्होंने 2020 में इन प्रभावित देशों का दौरा किया है। दिल्ली विश्व कप में राइफल/पिस्टल और शॉटगन की प्रतियोगितायें आयोजित की जानी थी। पिछले हफ्ते भारत ने कोरोना वायरस के कारण साइप्रस में आईएसएसएफ विश्व कप से हटने का फैसला किया था।

इस वायरस से अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि पूरी दुनिया में एक लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। आईएसएसएफ ने बुधवार को घोषणा की थी कि दिल्ली में विश्व कप से कोई रैंकिंग अंक प्रदान नहीं किये जायेंगे क्योंकि भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य परामर्श के बाद सभी देशों के निशानेबाज इसमें भाग नहीं ले पायेंगे।

टॅग्स :आईएसएसएफ वर्ल्ड कपकोरोना वायरसनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!