लाइव न्यूज़ :

IOC ने दी तोक्यो ओलंपिक की बॉक्सिंग क्वॉलिफाइंग प्रतियोगिताओं की जानकारी

By भाषा | Updated: August 31, 2019 17:13 IST

IOC: आईओसी ने संचालन संस्था एआईबीए से अधिकार छीनकर 2020 ओलंपिक खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी ली थी

Open in App

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 31 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने की कोशिश में जुटे पुरुष और महिला मुक्केबाजों के लिए ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ टूर्नामेंटों की जानकारी दी। फरवरी से अप्रैल तक दो महीने में चीन, सेनेगल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में चार महाद्वीपीय क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट की पुष्टि की गई है।

अंतिम वैश्विक क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट अब तोक्यो के बजाय 13 से 24 मई तक पेरिस में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने जून में संचालन संस्था एआईबीए से अधिकार छीनकर 2020 तोक्यो ओलंपिक खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करने की जिम्मेदारी ली थी। आईओसी के एक पैनल ने एआईबीए की अध्यक्षता, संचालन, वित्तीय मामलों और ओलंपिक मुकाबलों में हेराफेरी के संदेह की जांच की।

आईओसी का कहना है कि वह ‘रैफरी और जजों के चयन और उनके फैसलों के आकलन’ की एक स्वतंत्र समीक्षा कराने को अंतिम रूप दे रहा है। तोक्यो में मुक्केबाजी स्पर्धा आठ पुरूष वजन वर्ग और पांच महिला वजन वर्ग में आयोजित की जायेगी। 

टॅग्स :मुक्केबाजीओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव