लाइव न्यूज़ :

IOA ने एशियाई खेलों के दल से 20 खिलाड़ियों को किया बाहर, जानिए क्या है पूरा विवाद

By भाषा | Updated: July 18, 2018 12:46 IST

आईपीएसएफ ने कहा कि उसने आईओए से स्पष्टीकरण मांगा है लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी एशियाई खेलों की पेनसाक सिलाट टीम से कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के कारण 20 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जिसके बाद राष्ट्रीय महासंघ ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। आईओए ने पांच जुलाई को एशियाई खेलों के लिए जब 524 खिलाड़ियों की सूची जारी की थी तो उसमें पेनसाक सिलाट के 22 खिलाड़ियों का नाम भी शामिल थे लेकिन मंगलवार की कार्रवाई आईओए ने सिर्फ दो सदस्यों को स्वीकृति दी है। 

एशियाई खेलों का आयोजन इंडोनेशिया के दो शहरों जकार्ता और पालेमबैंग में 18 अगस्त से किया जाएगा। भारतीय पेनसाक सिलाट महासंघ (आईपीएसएफ) इस फैसले से नाखुश है और उसने कहा कि दो स्वीकृत खिलाड़ियों और खारिज किए गए 20 खिलाड़ियों के लिए समान प्रमाण पत्र दिए गए थे। 

आईपीएसएफ के महासचिव मुफ्ती हामिद यासिन ने पीटीआई को बताया, 'आईओए के अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि हम एशियाई खेलों के लिए आपकी सिर्फ दो महिला खिलाड़ियों को भेजने की पुष्टि कर रहे हैं।' 

यासिन ने कहा, 'आईओए ने हमें बताया कि आईपीएसएफ द्वारा मुहैया कराए गए प्रमाण पत्र असली नहीं हैं। जबकि चुनी गई दो खिलाड़ियों के प्रमाण पत्र भी उसी चैंपियनशिप के हैं जिसके अन्य खिलाड़ियों के हैं।'

आईपीएसएफ ने कहा कि उसने आईओए से स्पष्टीकरण मांगा है लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। यह पहली बार नहीं है जब एशियाई खेलों के लिए टीम के चयन पर सवाल उठ रहे हैं।  इससे पहले चार सदस्यीय ट्रायथलन टीम को भी गलत सूचना देने के कारण बाहर कर दिया गया था। आईओए द्वारा घोषित 524 सदस्यीय शुरुआती टीम में सेंबो के छह खिलाड़ियों (दो पुरुष और चार महिला) को भी जगह दी गई थी लेकिन बाद में सिर्फ एक खिलाड़ी को स्वीकृति मिली। 

भारत 2016 में क्षेत्रीय पेनसाक सिलाट चैंपियनशिप में दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से आगे रहा था। 

टॅग्स :एशियन गेम्सइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

विश्वइंडोनेशिया में हाई स्कूल की मस्जिद में कई विस्फोट, 55 लोग घायल

विश्वIndonesia: जकार्ता में मस्जिद में हुए कई विस्फोट, 50 से ज्यादा घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!