लाइव न्यूज़ :

चोटिल वार्नर बाहर, कमिंस को सीमित ओवर की श्रृंखला के लिये आराम

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:07 IST

Open in App

सिडनी, 30 नवंबर फार्म में चल रहे आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर यहां दूसरे वनडे के दौरान लगी ग्रोइन चोट के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के बचे हुए मैचों में नहीं खेलेंगे जबकि शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम दिया गया है।

पहले दो वनडे में 69 और 83 रन की पारी खेलने वाले वार्नर रविवार को एससीजी में क्षेत्ररक्षण के दौरान खुद को चोटिल करा बैठे जिसमें आस्ट्रेलिया ने 51 रन से जीत हासिल कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने के लिये घर लौट चुका है और 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने वाले शुरूआती टेस्ट के लिये फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटा है।

कोच जस्टिन लैंगर ने आस्ट्रेलियाई मीडिया में कहा, ‘‘पैट और डेवी टेस्ट श्रृंखला के लिये हमारी योजना में काफी अहम है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘डेवी अपने रिहैबिलिटेशन पर काम करेंगे और जहां तक पैट की बात है तो हमारे सभी खिलाड़ियों को इस गर्मियों के चुनौतीपूर्ण सत्र में शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना महत्वपूर्ण है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों के लिये प्राथमिकता हाल के वर्षों में हमने जो श्रृंखला खेली हैं, उनमें सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट श्रृंखला से एक के लिये पूरी तरह से तैयार होना है, विशेषकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक दाव पर लगे हैं। ’’

बायें हाथ के बल्लेबाज डार्सी शार्ट को आस्ट्रेलिया की सफेद गेंद की टीम में वार्नर के स्थान पर चुना गया है जो बिग बैश लीग में दो श्रृंखलाओं में शीर्ष रन स्कोरर थे।

आल राउंडर मार्कस स्टोइनिस टीम में बरकरार रहेंगे जो पहले वनडे में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरा वनडे नहीं खेल पाये थे।

लेकिन हरफनमौला मिशेल मार्श भारत ए और आस्ट्रेलिया ए के बीच रविवार से शुरू हो रहे अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे जो आईपीएल के दौरान चोटिल हो गये थे। वह टखने की चोट का रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और ए टीम में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!