लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ओपन : सिंधू, श्रीकांत और प्रणीत दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:00 IST

Open in App

बाली, 24 नवंबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की जबकि बी साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत ने भी पुरूष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू ने जापान की अया ओहोरी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद अच्छी वापसी की। उन्होंने तीन गेम तक चले मैच में एक घंटे 10 मिनट चले मैच में ओहोरी को 17-21, 21-17, 21-17 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस जीत से सिंधू ने जापानी खिलाड़ी के खिलाफ अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड को 11-0 पर पहुंचा दिया।

पिछले सप्ताह यहां जापान की अकाने यामागुची से सीधे गेम में हारने के बाद सेमीफाइनल से बाहर होने वाली दुनिया में सातवें नंबर की सिंधू अगले दौर में जर्मनी की 23 वर्षीय शटलर यवोन ली का सामना करेगी।

तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय और दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी ली के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

पुरूष एकल में दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने पहले दौर में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर 21-19 21-18 से जीत दर्ज की।

पिछले हफ्ते के इंडोनेशिया मास्टर्स क्वार्टर फाइनल की तरह ही श्रीकांत ने फिर हमवतन एचएस प्रणय को पराजित किया।

हायलो ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स में लगातार सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने यहां भी अच्छी फॉर्म जारी रखी और प्रणय को 56 मिनट में 21-15 19-21 21-12 से मात दी।

प्रणीत का सामना दूसरे दौर में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगा जबकि श्रीकांत की भिड़ंत तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और दूसरे वरीय विक्टर एक्लेसेन और जापान के कोकी वाटानबे के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

एन सिक्की रेड्डी और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी क्योहेई यामाशिता और नारू शिनोया की जापानी जोड़ी से 7-21, 12-21 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गयी।

एन सिक्की रेड्डी के लिये दिन अच्छा नहीं रहा क्योंकि वह महिला युगल के भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गयीं।

एन सिक्की रेड्डी और अनुभवी शटलर अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 27-29 18-21 से हार गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!