लाइव न्यूज़ :

भारत की पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ओलंपिक क्वालीफाई करने के करीब पहुंची

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:05 IST

Open in App

पटियाला, 25 जून भारतीय पुरुष 4x400 मीटर रिले टीम ने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन शुक्रवार को यहां हीट्स में तीन मिनट 01.89 सेकेंड का समय निकालकर तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ा दी।

मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, अरोकिया राजीव और नोह निर्मल टॉम टीम के समय में सुधार के लक्ष्य के साथ ट्रैक पर उतरे तथा उन्होंने सोमवार को इंडियन ग्रां प्री 4 के 3:02.61 के अपने प्रदर्शन में सुधार किया।

भारतीय टीम शुक्रवार के प्रदर्शन से रोड टु तोक्यो रैंकिंग में 16वें से 13वें स्थान पर पहुंच जाएगी। सभी रिले प्रतियोगिताओं में शीर्ष 16 में जगह बनाने वाली टीमें 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगी। क्वालीफिकेशन की अंतिम समयसीमा 29 जून है।

अर्चना सुसींद्रन, हिमा दास, एस धनलक्ष्मी और दुती चंद की महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम भी क्वालीफाई करने के लिये 43.05 सेकेंड के समय से 0.45 सेकेंड पीछे रही।

इन दोनों रिले का फाइनल मंगलवार को होगा।

कोविड-19 से उबरने के दो महीने बाद वापसी करने वाली उत्तर प्रदेश की लंबी दूरी की धाविका पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ का खिताब जीता।

पहले दिन दो स्थानों राष्ट्रीय खेल संस्थान और पंजाबी विश्वविद्यालय के मैदान पर छह फाइनल्स हुए। इनमें भाग ले रहा कोई भी एथलीट ओलंपिक में जगह बनाने का दावेदार नहीं है।

महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ सी कनिमोझी ने जीती। असगरा नंदिनी दूसरे और श्रीलंका डब्ल्यूवीएल सुगांदी तीसरे स्थान पर रही।

मध्यप्रदेश के विक्रम भरत सिंह बांगरिया ने पुरुषों की 10,000 मीटर की दौड़ जीती। राजस्थान की मंजू बाला में महिलाओं के हैमर थ्रो का स्वर्ण पदक जीता।

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ की हीट में पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 10.41 सेकेंड का समय निकालकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ओड़िशा के अमिया मलिक ने 10.50 सेकेंड के साथ अपनी हीट जीती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!