लाइव न्यूज़ :

भारत के ग्रीको रोमन पहलवान ओलंपिक क्वालीफिकेशन से चूके

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:43 IST

Open in App

अलमाटी, नौ अप्रैल देश के शीर्ष ग्रीको पहलवान सुनील कुमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह शुक्रवार को यहां एशियाई क्वालीफायर के सेमीफाइनल में हारकर अन्य चार भारतीयों के साथ तोक्यो ओलंपिक के लिये कट हासिल नहीं कर पाये।

इस प्रतियोगिता में केवल फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान को ही तोक्यो ओलंपिक का कोटा मिलता और पांचों भारतीय अंतिम चार चरण में हारकर टूर्नामेंट के शुरूआती दिन ही यह मौका चूक गये।

एशियाई चैम्पियन सुनील ने 87 किग्रा वजन वर्ग में किर्गिस्तान के सुखरोब अब्दुल्खाएव पर 7-0 से जीत हासिल कर अभियान शुरू किया लेकिन सेमीफाइनल में स्थानीय खिलाड़ी नूरसुल्तान तुर्सनोव से 5-9 से हार गये।

भारत का कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान 2020 तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका है लेकिन तीन फ्रीस्टाइल पहलवान (पुरूष) बजरंग पूनिया (65 किग्रा), रवि दहिया (57 किग्रा) और दीपक पूनिया (86 किग्रा) विश्व चैम्पियनशिप के जरिये कट हासिल कर चुके हैं।

विनेश फोगाट एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।

ज्ञानेंद्र (60 किग्रा), आशू (67 किग्रा), गुरप्रीत सिंह (77 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) अपने अपने सेमीफाइनल हार गये लेकिन अब ये कांस्य पदक के लिये भिड़ेंगे। कांस्य पदक के लिये ज्ञानेंद्र का सामना कोरिया के हांजाए चुंग से, आशू का सामना ताजिकिस्तान के शेरोज ओचिलोव और गुरप्रीत का सामना फलस्तीन के राबी केए खलील से होगा।

रवि (97 किग्रा) क्वार्टरफाइनल में हार गये लेकिन कांस्य पदक के प्ले ऑफ में पहुंच गये जहां उनका सामना कोरिया के सियोल ली से होगा।

महिलाओं की स्पर्धायें शनिवार को जबकि पुरूष फ्रीस्टाइल स्पर्धायें रविवार को होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!