50 साल के हुए शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

By भाषा | Published: December 11, 2019 02:52 PM2019-12-11T14:52:59+5:302019-12-11T14:52:59+5:30

शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

India's Chess Wizard Viswanathan Anand Turns 50 | 50 साल के हुए शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

50 साल के हुए शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

Highlightsपांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए।आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती।

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद बुधवार को 50 बरस के हो गए। चेन्नई में जन्मा यह दिग्गज खिलाड़ी अपने जन्मदिन का जश्न अपने परिवार के साथ मना रहा है।

आनंद ने अपनी और अपने बेटे की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘पार्टनर इन क्राइम। हां, कल केक कटेगा।’’

आनंद के जन्मदिन के मौके पर किताब ‘माइंड मास्टर’ का भी विमोचन होगा जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने खेल लेखिका सोसन नाइनन के साथ मिलकर लिखा है। शतरंज में भारत के शीर्ष खिलाड़ी और देश के पहले ग्रैंडमास्टर आनंद ने कई खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आनंद ने पहली बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2000 में जीती। उन्होंने 2003 और 2017 में विश्व रेपिड शतरंज चैंपियनशिप भी जीती।

Web Title: India's Chess Wizard Viswanathan Anand Turns 50

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे