लाइव न्यूज़ :

एजिस बाउल से जुड़ी हैं भारत की कड़वी यादें

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:30 IST

Open in App

(धर्मेन्द्र पंत)

नयी दिल्ली, 30 मई भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन के उस एजिस बाउल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल खेलना है जहां उसने अभी तक अपने दोनों टेस्ट मैच गंवाये हैं।

यह पहला अवसर होगा जबकि एजिस बाउल का उपयोग तटस्थ स्थल के रूप में किया जाएगा। यहां अब तक खेले गये सभी छह टेस्ट मैचों में मेजबान इंग्लैंड शामिल रहा है। इनमें से दो टेस्ट मैच उसने भारत के खिलाफ खेले हैं। भारतीय टीम को इन दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने एजिस बाउल में इन्हीं दो मैचों में जीत दर्ज की है।

न्यूजीलैंड की टीम ने अब तक एजिस बाउल में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। कीवी टीम ने हालांकि इस मैदान पर तीन वनडे मैच खेले हैं जिनमें से उसे दो में जीत मिली जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला। भारत ने एजिस बाउल में जो पांच वनडे खेले हैं उनमें से तीन में उसे जीत मिली।

एजिस बाउल में पहला टेस्ट मैच जून 2011 में खेला गया था जबकि भारत ने जुलाई 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यहां पहला टेस्ट मैच खेला था। भारत ने यह मैच 266 रन के बड़े अंतर से गंवाया था। वर्तमान टीम में शामिल चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी उस मैच में खेले थे।

भारत ने इस मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच 2018 के इंग्लैंड दौरे में खेला था। तब कोहली टीम की अगुवाई कर रहे थे लेकिन भारत के सबसे सफल कप्तान को भी एजिस बाउल में सफलता नहीं मिली थी। भारतीय टीम ने यह मैच 60 रन से गंवाया था।

चेतेश्वर पुजारा की पहली पारी में नाबाद 132 रन की पारी भारत की तरफ से आकर्षण का केंद्र थी। इससे भारत ने पहली पारी में बढ़त भी हासिल की थी लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 245 रन के लक्ष्य के सामने 184 रन पर आउट हो गयी थी। वर्तमान टीम के नौ खिलाड़ी उस मैच का हिस्सा थे।

इन दोनों मैचों में भारतीय टीम को सबसे अधिक नुकसान आफ स्पिनर मोईन अली ने पहुंचाया था। उन्होंने पहले मैच में आठ और दूसरे मैच में नौ विकेट हासिल किये थे।

इससे जाहिर होता है कि एजिस बाउल में स्पिनरों को भी मदद मिलती है और ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और जडेजा की भूमिका अहम होगी। भारतीय बल्लेबाजों को भी मिशेल सैंटनर जैसे स्पिनरों से सतर्क रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!