लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम कोलंबिया से हारकर ओलंपिक क्वालीफिकेश से बाहर हुई

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:04 IST

Open in App

पेरिस, 20 जून विश्व कप चैम्पियन भारतीय महिला रिकर्व टीम फाइनल क्वालीफायर मुकाबले में कम रैंकिंग वाले कोलंबिया हार कर से रविवार को ओलंपिक की दौड़ से बाहर हो गयी।

भारतीय महिला तीरंदाजों के पास तोक्यो में अपने एकल महिला कोटे के स्थान के साथ टीम कोटा हासिल करने का यह आखिरी मौका था, लेकिन वे इसमें विफल रहे।

दीपिका कुमारी अब तोक्यो खेलों में महिला वर्ग में भारत की इकलौती खिलाड़ी होंगी। वह लगातार तीसरे ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारत ने 2019 में नीदरलैंड के डेन बॉश में विश्व चैंपियनशिप से ओलंपिक के लिए पुरुष टीम कोटा पहले ही हासिल कर लिया है।

अनुभवी भारतीय महिला टीम को ओलंपिक में जगह बनाने के लिए 28 टीमों में से शीर्ष तीन में रहना था लेकिन वह निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए इससे बाहर हो गयी।

विश्व रैंकिंग की तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका, अंकिता भगत और 19 वर्षीय कोमलिका बारी की तिकड़ी ने दो महीने पहले ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप चरण एक में स्वर्ण पदक जीता था। टीम हालांकि यहां कोई भी सेट जीतने में नाकाम रही और कोलंबियाई खिलाड़ियों ने उन्हें 6-0 से करारी शिकस्त दी।

एना मारिया रेंडन, वैलेंटिया एकोस्टा गिराल्डो और मायरा सेपुलवेडा की कोलंबियाई तिकड़ी ने ‘परफेक्ट 10 (बिल्कुल सटीक निशाना) के दो निशाने लगाये और 55-54 से सेट अपने नाम कर लिया।

दबाव में, भारतीय महिला टीम ने दूसरे सेट में कुल 49 अंक ही बने सकी। टीम ने इस सेट को भी दो अंकों से गंवा दिया।

भारतीय टीम ने इससे पहले शानदार शुरूआत की थी जिसमें दीपिका ने 674 का शीर्ष व्यक्तिगत स्कोर किया था। इससे टीम ने क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहते हुए दूसरे दौर में सीधे प्रवेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!