लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में चीन से हारी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 11:15 IST

Open in App

भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम पैरालंपिक खेलों के क्लास 4-5 के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां चीन से 0-2 से हार गयी।भारतीय टीम में भाविनाबेन पटेल भी शामिल थी जिन्होंने एकल वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्हें प्रतियोगिता में तीसरी बार यिंग झोउ से 0-3 (4-11, 7-11, 6-11) से हार का सामना करना पड़ा। इस चीनी खिलाड़ी ने उन्हें एकल के ग्रुप चरण और फिर फाइनल में भी हराया था। इसके बाद युगल मुकाबला हुआ जिसमें सोनल पटेल और भाविनाबेन चीन की यिंग और झांग बियान के सामने नहीं टिक पायी। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला केवल 13 मिनट में 2-11, 4-11, 2-11 से गंवाया। क्लास 4 वर्ग में प्रतिभागी बैठकर अच्छी तरह से संतुलन बना सकता है और उसके हाथ अच्छी तरह से काम करते हैं। क्लास 5 में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो व्हील चेयर में बैठकर खेलते हैं। उनके बैठने का संतुलन सामान्य होता है तथा बांह और हाथ सामान्य रूप से काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपैरालंपिक खेल : योगेश कथूनिया को चक्का फेंक में रजत

अन्य खेलनिशानेबाज अवनि ने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

अन्य खेलपैरालंपिक में पदकों की सौगात : दो रजत पदक जीते, एक कांस्य पर अभी फैसला बाकी

अन्य खेलविनोद कुमार का चक्का फेंक में कांस्य पदक क्लासिफिकेशन पर विरोध के कारण रोका गया

अन्य खेलपैरालंपिक में पदकों की सौगात : भाविनाबेन और निषाद कुमार को रजत, विनोद ने जीता कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!